By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई विकास कार्य दिसंबर 2026 तक होंगे पूरे, धामी कैबिनेट ने ठेकेदारों को रॉयल्टी में दी राहत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई विकास कार्य दिसंबर 2026 तक होंगे पूरे, धामी कैबिनेट ने ठेकेदारों को रॉयल्टी में दी राहत
Uttarakhand

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई विकास कार्य दिसंबर 2026 तक होंगे पूरे, धामी कैबिनेट ने ठेकेदारों को रॉयल्टी में दी राहत

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 28, 2026 7:28 am
Khabar 360 India Desk Published November 28, 2026
Share
SHARE

यूआईआईडीबी की बैठक में 8,279 करोड़ रुपये की तीन कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा, ऋषिकेश और शारदा रिवरफ्रंट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश; राज्य आंदोलनकारियों के छूटे चिन्हीकरण और तीन वनभूमि गांवों को डी-नोटिफाई करने पर भी फैसले

Contents
हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कार्य दिसंबर तक पूरे करने का लक्ष्यऋषिकेश में 3,456 करोड़ की परियोजनाएं प्रस्तावितशारदा रिवरफ्रंट के काम भी प्रगति परश्रीनगर-बेलकेदार में विकसित होगा आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्रकैबिनेट के तीन अहम फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की पांचवीं बैठक में हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाई जाए और जिन नई परियोजनाओं को शुरू किया जा सकता है, उनकी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं। हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई महत्वपूर्ण विकास कार्य दिसंबर 2026 तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी एक माह के भीतर कुछ परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं में संबंधित क्षेत्र की पहचान, स्थानीय संस्कृति, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके।

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कार्य दिसंबर तक पूरे करने का लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत कुल 3,297 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें करीब 495 करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। प्रशासनिक मार्ग के विकास का 75 प्रतिशत, हरकी पैड़ी के उत्तरी क्षेत्र में विकास कार्यों का 70 प्रतिशत और हरकी पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनर्विकास का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

इसी तरह रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास का 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। मां मनसा देवी मंदिर के पहुंच मार्ग का 55 प्रतिशत और मां चंडी देवी मंदिर के पहुंच मार्ग का 50 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। इन सभी कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, सतीकुंड के पुनर्विकास का 30 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, जिसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने की योजना है।

ऋषिकेश में 3,456 करोड़ की परियोजनाएं प्रस्तावित

ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 3,456 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें 274 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जानकी झूला के समीप एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का 39 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। इसे जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा 115.07 करोड़ रुपये की लागत से त्रिवेणी घाट का विकास, 35.78 करोड़ रुपये से आस्था पथ का सौंदर्यीकरण और 32.28 करोड़ रुपये से चंद्रभागा पैदल पुल का निर्माण किया जा रहा है। शिवपुरी और नीम बीच क्षेत्र में राफ्टिंग एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास की योजना पर भी काम चल रहा है।

शारदा रिवरफ्रंट के काम भी प्रगति पर

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के तहत 1,526 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें 340.49 करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। आपदा जोखिम कम करने के उद्देश्य से 85.23 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे पारिस्थितिक कॉरिडोर का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

वहीं, 184.20 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास का 30 प्रतिशत और 66.49 करोड़ रुपये की लागत से शहरी जल निकासी योजना के प्रथम चरण का 13 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। टनकपुर बस टर्मिनल का निर्माण भी अंतिम चरण में बताया गया।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि तीनों कॉरिडोर के तहत कुल 8,279 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें करीब 1,109 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं से 21 से 27 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 45 से 53 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

श्रीनगर-बेलकेदार में विकसित होगा आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र

बैठक में श्रीनगर-बेलकेदार क्षेत्र में लगभग 72 हेक्टेयर भूमि पर आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र (स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन) विकसित करने की योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा साहसिक पर्यटन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, निजी निवेश और परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

कैबिनेट के तीन अहम फैसले

परियोजनाओं की समीक्षा के साथ कैबिनेट के निर्णयों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई। कैबिनेट ने रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर राहत देने का फैसला किया है। इसके तहत करदायी संस्थाओं के ठेकेदारों से बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी की वसूली नहीं की जाएगी। इससे संबंधित ठेकेदारों पर पड़ने वाला अतिरिक्त वित्तीय भार कम होने की उम्मीद है।

दूसरे फैसले में राज्य आंदोलनकारियों के छूटे हुए चिन्हीकरण के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब तक चिन्हित नहीं हो पाए पात्र आंदोलनकारियों की पहचान के लिए व्यवस्थित प्रक्रिया तैयार की जाएगी, ताकि उन्हें उचित सम्मान और लाभ मिल सके।

तीसरे फैसले के तहत देहरादून जिले के बापूग्राम, नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता और ऊधमसिंह नगर जिले के बग्गा चौवन स्थित वनभूमि के गांवों को वन भूमि से डी-नोटिफाई करने की कार्रवाई के लिए कैबिनेट ने सैद्धांतिक सहमति दी है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग को प्रस्तावक विभाग बनाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदीप बत्रा, अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

आरटीओ कार्यालय के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का अड्डा, एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार कुंभ-2027 में लगेगा 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की जांच का लक्ष्य

हरिद्वार में अस्पताल ने गर्भवती महिला को लौटाया, सुभाष घाट पर खुले आसमान के नीचे दिया बच्ची को जन्म

पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी, आठ की मौत और चार घायल

हरिद्वार से नव्या 2.0 की शुरुआत, अब 16 से 25 वर्ष की युवतियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

TAGGED:Several development projects for the Haridwar Ganga Corridor will be completed by December 2026;the Dhami cabinet has granted relief to contractors regarding royalty payments.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

खुशखबरी : CM धामी ने होमगार्ड्स के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk December 8, 2025
Badrinath Dham Opening Date 2025 : बद्रीनाथ धाम दर्शन को तैयार, शुभ मुहूर्त में खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब…
पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, एक मौत, कई घायल
धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ ₹3 लाख में मिलेगा आधुनिक EWS फ्लैट
यूक्रेन में कटी अमेरिका की नाक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ सबसे खतरनाक हथियार; पाकिस्तान भी करता है इस्तेमाल…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?