By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पवाणी अग्निकांड ने उजाड़े 45 परिवारों के घर, राख हुए होमस्टे और स्वरोजगार के सपने
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > पवाणी अग्निकांड ने उजाड़े 45 परिवारों के घर, राख हुए होमस्टे और स्वरोजगार के सपने
Uttarakhand

पवाणी अग्निकांड ने उजाड़े 45 परिवारों के घर, राख हुए होमस्टे और स्वरोजगार के सपने

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 28, 2026 8:45 am
Khabar 360 India Desk Published November 28, 2026
Share
SHARE

हरकीदून घाटी में पर्यटन से आजीविका की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को बड़ा झटका; प्रभावित परिवारों ने सरकार से विशेष आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की

Contents
होमस्टे कारोबार को दोबारा खड़ा करने के लिए मांगी मददजर्जर सड़क ने राहत-बचाव कार्य में बढ़ाई मुश्किलमोबाइल नेटवर्क की कमी से सूचना पहुंचाने में हुई देरीपुनर्वास के साथ बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने की मांग

उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड की हरकीदून घाटी के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने 45 परिवारों को बेघर करने के साथ उनके स्वरोजगार के सपनों को भी तबाह कर दिया है। हरकीदून ट्रेक पर हर साल पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को देखते हुए गांव के कई परिवार अपने घरों को होमस्टे के रूप में विकसित कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि पर्यटन के माध्यम से गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। लेकिन बीते मंगलवार को लगी आग ने उनकी वर्षों की मेहनत और भविष्य की योजनाओं को राख कर दिया।

ग्रामीण जगदीश पंवार, त्रेपन सिंह, अमर सिंह, प्रकाश, संजय, बुद्धि सिंह, राजीव सिंह, नरेश, राजेंद्र और बहत्तर दास सहित अन्य लोगों ने बताया कि कुछ परिवारों ने होमस्टे का संचालन भी शुरू कर दिया था, जबकि कई अपने घरों को पर्यटकों के ठहरने के अनुकूल तैयार कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाई थी। अग्निकांड में घरों के साथ उनकी आजीविका का आधार भी खत्म हो गया। अब प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजगार दोनों का संकट खड़ा हो गया है।

होमस्टे कारोबार को दोबारा खड़ा करने के लिए मांगी मदद

ग्रामीणों का कहना है कि हरकीदून घाटी में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए थे। होमस्टे के जरिये पर्यटकों को ठहरने की सुविधा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार विकसित करने की योजना थी। लेकिन आग में घर और होमस्टे से जुड़ा सामान नष्ट होने के कारण उनकी पूरी योजना प्रभावित हो गई है।

प्रभावित परिवारों ने सरकार से सामान्य राहत राशि के अलावा पर्यटन और होमस्टे योजनाओं के तहत विशेष आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक मदद मिलने पर वे दोबारा अपने घरों का निर्माण कर आजीविका शुरू करने की कोशिश कर सकेंगे।

जर्जर सड़क ने राहत-बचाव कार्य में बढ़ाई मुश्किल

पवाणी अग्निकांड ने क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था की समस्या को भी उजागर किया है। ग्रामीणों के अनुसार, सांकरी से करीब पांच किलोमीटर तक सड़क किसी तरह वाहनों के चलने लायक है, लेकिन इसके आगे पवाणी गांव तक का मार्ग बेहद जर्जर और उबड़-खाबड़ है। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत और बचाव दलों के वाहनों को आवागमन में परेशानी हुई। संकरा और खराब रास्ता होने से राहत सामग्री और जरूरी उपकरण गांव तक पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव तक बेहतर सड़क सुविधा होती तो राहत-बचाव कार्य में तेजी लाई जा सकती थी। उन्होंने पवाणी सहित पूरे क्षेत्र में सर्वकालिक मोटर मार्ग बनाने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में राहत दलों और जरूरी संसाधनों की आवाजाही बाधित न हो।

मोबाइल नेटवर्क की कमी से सूचना पहुंचाने में हुई देरी

गांव में संचार व्यवस्था की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल पंवार के मुताबिक, पवाणी में केवल बीएसएनएल का नेटवर्क कभी-कभार ही मिलता है, जबकि अन्य कंपनियों का नेटवर्क काम नहीं करता। अग्निकांड के दौरान ग्रामीणों को प्रशासन और अग्निशमन विभाग तक सूचना पहुंचाने के लिए नेटवर्क की तलाश में गांव के अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद घटना की जानकारी प्रशासन तक पहुंच सकी।

ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गम और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील सीमांत गांवों में मोबाइल नेटवर्क और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी आपातकाल में भारी पड़ सकती है। उन्होंने क्षेत्र में भरोसेमंद मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुनर्वास के साथ बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने की मांग

ग्रामीणों के अनुसार, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को केवल तात्कालिक राहत देना पर्याप्त नहीं होगा। उन्हें घर दोबारा बनाने और आजीविका शुरू करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता की जरूरत है। इसके साथ ही सड़क और संचार व्यवस्था को मजबूत करना भी जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी आपदा या आपात स्थिति के दौरान ग्रामीणों को समय पर मदद मिल सके।

You Might Also Like

आरटीओ कार्यालय के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का अड्डा, एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार कुंभ-2027 में लगेगा 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की जांच का लक्ष्य

हरिद्वार में अस्पताल ने गर्भवती महिला को लौटाया, सुभाष घाट पर खुले आसमान के नीचे दिया बच्ची को जन्म

पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी, आठ की मौत और चार घायल

हरिद्वार से नव्या 2.0 की शुरुआत, अब 16 से 25 वर्ष की युवतियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

TAGGED:Fire in Pavani destroys homes of 45 families;homestays and dreams of self-employment reduced to ashes.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

देहरादून जू में सफेद बाघ तेजस बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, रोजाना खाता है 8 किलो मांस

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk November 20, 2026
राजभवन में वसंतोत्सव का हुआ भव्य समापन, राज्यपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित…
राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत पर भेजा बधाई संदेश, किस बात की जताई उम्मीद, कमला हैरिस की क्यों की तारीफ?
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ऊखीमठ ब्लॉक में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण जारी
राजनाथ सिंह ने किया डीआरडीओ मुख्यालय का दौरा, वरिष्ठ विज्ञानियों से की चर्चा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?