By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डीएलसी और पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा समाधान
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डीएलसी और पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा समाधान
Uttarakhand

पेंशनरों के लिए 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डीएलसी और पेंशन संबंधी समस्याओं का होगा समाधान

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 11, 2026 7:27 am
Khabar 360 India Desk Published November 11, 2026
Share
SHARE

डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में आ रही परेशानी तो साइबर कोषागार पहुंचें पेंशनर, जीआरडी नंबर, आधार और बैंक पासबुक लाना अनिवार्य

देहरादून। पेंशनरों की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए साइबर कोषागार देहरादून की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5 के तहत यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के साथ ही पेंशन से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य कोषाधिकारी, साइबर कोषागार देहरादून बीएन पाण्डेय ने साइबर कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आ रही है या पेंशन संबंधी किसी अन्य परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पेंशनरों को अपना जीआरडी नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और स्मार्टफोन साथ लाना होगा। इन दस्तावेजों के आधार पर संबंधित अधिकारियों की ओर से उनकी समस्याओं के निराकरण में सहायता की जाएगी।

इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क

पेंशनरों की शिकायतों के निस्तारण के लिए साइबर कोषागार में उपकोषाधिकारी परमीत सिंह को शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है। पेंशनर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मोबाइल नंबर 7500370037 और 7590900090 पर संपर्क कर सकते हैं।

पेंशनरों को साइबर कोषागार कार्यालय, 23 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून में संपर्क करने की सुविधा दी गई है। मुख्य कोषाधिकारी ने सभी संबंधित पेंशनरों से अपील की है कि वे 30 नवंबर 2026 से पहले इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने और पेंशन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

नवंबर में भी गर्मी का एहसास, देहरादून में 31 डिग्री पहुंचा पारा; 13-14 नवंबर को पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

लंबी छुट्टियों में पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी, सैलानियों की भीड़ से लौटी रौनक; घंटों जाम में फंस रहे लोग

हरिद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा में टिकट की दौड़ तेज, मदन कौशिक समेत 9 नेताओं ने पेश की दावेदारी

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, सेना के बैंड और जयकारों के बीच भावुक हुए श्रद्धालु

ऋषिकेश समेत चार जिलों के 9 निकायों को मिले देवभूमि रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात

TAGGED:A special campaign for pensioners will run until November 30during which issues related to DLC (Digital Life Certificate) and pensions will be resolved.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
crimeUttarakhand

फर्जी निवेश नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार; 1.10 लाख नकद और 24 एटीएम कार्ड बरामद

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk September 6, 2026
पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली किया श्रीमद् भागवत कथा का संबोधन, संतगणों और श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन…
22 नवंबर को उत्तराखंड आ सकते हैं नेपाल के पीएम बालेन शाह, पंचेश्वर बांध से ड्राई पोर्ट तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
GSAT-N2: आधी रात से बदल गई भारत की इंटरनेट दुनिया, ISRO का GSAT-N2 उपग्रह हुआ लॉन्च 0

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?