By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: एक ऐसा योगगुरु, जिनकी वजह से इंदिरा गांधी की छवि को ठेस पहुंची थी; एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > एक ऐसा योगगुरु, जिनकी वजह से इंदिरा गांधी की छवि को ठेस पहुंची थी; एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई…
National

एक ऐसा योगगुरु, जिनकी वजह से इंदिरा गांधी की छवि को ठेस पहुंची थी; एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई…

News Desk
Last updated: October 27, 2024 9:54 am
News Desk Published October 27, 2024
Share
SHARE

आज योगगुरु का नाम आता है तो लोग सबसे पहले बाबा रामदेव का नाम लेते हैं।

कई बार राजनीतिक बयानों को लेकर भी वह चर्चा में रहते हैं। हालांकि उनसे पहले भी एक ऐसे योग गुरु रहे हैं जिनके कार्यक्रम टीवी पर आते थे।

वहीं सत्ता में उनकी बड़ी भूमिका भी रहती थी। बिहार के मधुबनी में जन्मे धीरेंद्र ब्रह्मचारी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी के भी योग गुरु थे।

इंदिरा गांधी के वह इतने करीब थे कि बंद कमरे में वह उन्हें योग सिखाया करते थे। इंदिरा गांधी के जीवनी लेखिका कैथरीन फ्रैंक ने भी अपनी किताब में भी उनका जिक्र किया।

धीरेंद्र ब्रह्मचारी के आश्म को ना केवल शिक्षा मंत्रालय से अनुदान दिया जाता था बल्कि मंत्रालय की तरफ से उनको एक शानदार बंगला भी आवंटित किया गया था।

बताया जाता है कि धीरेंद्र ने 13 साल की उम्र में ही घर छोडड दिया था। इसके बाद वह लखनऊ के गोपालखेड़ा में महर्षि कार्तिकेय आश्रम में योग सीखने लगे।

इसके बाद वह दिल्ली के सियासी गलियारों में नजर आने लगे। उनका राजनीतिक दबदबा इतना था कि उस वक्त उनके पास चार सीटर प्राइवेड जेट, 19 सीटर डार्नियर और मॉल – 5 विमान थे।

वह खुद प्रशिक्षित पायलट थे और अपने विमान खुद उड़ाते थे। बताया जाता है कि उनका रसूख इतना था कि किसी भी नौकरशाह का कभी भी तबादला करवा सकते थे।

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने भी अपनी आत्मकथा ‘मैटर्स ऑफ डिस्क्रेशन’ में धीरेंद्र ब्रह्मचारी का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री रहते हुए उन्हें भी धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने डीमोट करवाने की धमकी दे दी थी।

उन्होंने जब उनकी बात नहीं सुनी तो सच में उनके साथ ऐसा ही हुआ और कैबिनेट रीशफल में उनके ऊपर एक और मंत्री को बैठा दिया गया। उनके खिलाफ जब गुजरात ने इंदिरा गांधी से शिकायत की तो वह चुप ही रहीं।

धीरेंद्र ब्रह्मचारी का जन्म 12 फवरवीर 1924 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ था। 1958 में वह दिल्ली पहुंचे। उनकी इंदिरागांधी से पहली मुलाकात कश्मीर में हुई।

इसके बाद वह इंदिरा गांधी के योग गुरु बन गए। उनके अलावा जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई और डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी उनके योग शिष्य बन गए। दिल्ली में विश्वायतन योग आश्रम का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने ही की थी।

धीरेंद्र ब्रह्मचारी धोती लपेटकर ही ज्यादातर देखे जाते थे। इंदिरा गांधी के करीबी रहे नटवर सिंह के मुताबिक बुधवार को उनका टेलीविजन पर योग कार्यक्रम आता था।

वहीं वह गांधी परिवार के सदस्य के तौर पर रहते थे। इंदिरा गांधी से करीबी के चलते उन्हें रासपुतिन के तौर पर भी जाना जाने लगा।

हालांकि इंदिरा गांधी के करीबियों नेइसे अफवाह ही बताया। आपातकाल के दौरान वह इंदिरा गांधी के और ज्यादा करीबो हो गए। उनकी संपत्ति भी लगातार बढ़ती गई। वहीं वह संजय गांधी के भी करीब रहते थे।

1980 में इंदिरा गांधी की वापी के बाद वह उनके साथ ज्यादा दिखते थे। वह संजय गांधी के करीब रहते थे। वहीं विमान हादसे में संजय गांधी की मौत के बाद उन्होंने कहा था कि संजय गांधी को इतनी ज्यादा कलाबाजियां नहीं दिखानी चाहिए थी।

रामचंद्र गुहा ने अपनी किताब ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ में लिखा है कि संजय गांधी के सहारे वह गांधी परिवार के योग गुरु के रूप में लंबे समय तक बने रहे।

संजय गांधी की तरह ही धीरेंद्र भी विमान उड़ाने के शौकीन थे। बताया जाता है कि संजय गांधी की मौत के बाद धीरेंद्र ब्रह्मचारी का रसूख भी कम होने लगा।

राजीव गांधी और उनके विचार मेल नहीं खाते थे। दूरदर्शन पर आने वाला उनका कार्यक्रम भी अचानक बंद कर दिया गया। यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास में उनके प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई।

इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार के वक्त भी धीरेंद्र ब्रह्मचारी को दूर कर दिया गया।

इसके कुछ दिन बाद ही एक विमान दुर्घटना में धीरेंद्र ब्रह्मचारी की मौत हो गई।

उनके पायलट ने सलाह दी थी कि मौसम खराब है इसलिए वह उड़ान ना भरें। हालांकि उन्होंने एक नहीं सुनी। बाद में उनका विमान झाड़ियों में गिरा हुआ पाया गया।

The post एक ऐसा योगगुरु, जिनकी वजह से इंदिरा गांधी की छवि को ठेस पहुंची थी; एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई… appeared first on .

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk April 19, 2026
पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात, श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद सैकड़ों वाहन फंसे
पीएम मोदी ने मुंबई के खारघर में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर का किया उद्घाटन
डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से की बातचीत, हमास पर लिया जाएगा बड़ा फैसला
Descubre el poder: pronósticos del Coin casino para una experiencia real.

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?