By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर सिस्टम में धमाके, 14 की मौत; 450 घायल…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर सिस्टम में धमाके, 14 की मौत; 450 घायल…
World News

लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर सिस्टम में धमाके, 14 की मौत; 450 घायल…

News Desk
Last updated: September 19, 2024 10:51 am
News Desk Published September 19, 2024
Share
SHARE

लेबनान में हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के पेजर में हुए ब्लास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर से कई धमाके हुए हैं।

Contents
किस कंपनी ने बनाए थे पेजर?हमास के हमले के बाद बढ़ा है तनाव

इस बार वॉकी-टॉकी (हाथ में पकड़ा जाने वाला रेडियो सेट) और घरों के सोलर सिस्टम को निशाना बनाया गया है। इस ब्लास्ट में कम-से-कम 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 450 से ज्यादा घायल हो गए।

सुरक्षा सूत्रों और एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हिज्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी में बुधवार दोपहर को लेबनान के दक्षिण और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में विस्फोट हुआ।

एक ब्लास्ट तब हुआ जब पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वॉकी-टॉकी फट पड़ा।

वॉकी-टॉकी में हुए ब्लास्ट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अंतिम संस्कार के समय काफी भीड़ देखी जा सकती है।

इसी दौरान, एक अचानक ब्लास्ट होता है, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। यह धमाका वॉक-टॉकी में हुआ है। पेजर्स की तरह इन डिवाइस को भी पांच महीने पहले ही खरीदा गया था।

बता दें कि एक दिन पहले ही लेबनान में कई जगह हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर अचानक फट गए थे। इसमें ब्लास्ट होने की वजह से हर ओर अफरातफरी मच गई।

इस हमले में कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले के पीछे इजरायल के होने की आशंका है।

हालांकि, अभी तक इजरायल ने इसे स्वीकार नहीं किया है और इजरायली सेना ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

लेबनान के एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र और एक अन्य सूत्र ने बताया कि इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने मंगलवार के विस्फोटों से महीनों पहले हिज्बुल्लाह द्वारा खरीदे गए पेजर के अंदर विस्फोटक लगाए थे।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार के विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

मंगलवार के हमले में लगभग 3,000 लोग घायल हुए, जिनमें चरमपंथी समूह के कई लड़ाके और बेरूत में ईरान के दूत शामिल हैं। मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने पेजर विस्फोट से जुड़ी घटनाओं की स्वतंत्र जांच की बात कही है।

किस कंपनी ने बनाए थे पेजर?

बताया जा रहा है कि जिन पेजर में धमाके हुए हैं, उन्हें हंगरी की एक कंपनी ने बनाया था।

ताइवानी कंपनी गोल्ड अपोलो ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोल्ड अपोलो ने कहा कि बुडापेस्ट की एक अन्य कंपनी ने इन पेजर का निर्माण किया है, जिसे उसने पेजर पर अपने अधिकृत ब्रांड के इस्तेमाल का अधिकार दिया था।

उधर, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन पेजर में सप्लाई से पहले ही विस्फोटक सामग्री डाली गई थी। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इजरायल ने मंगलवार को हमले के बाद अमेरिका को जानकारी दी थी। पेजर में कम मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया था और फिर उसमें विस्फोट किया गया था।

हमास के हमले के बाद बढ़ा है तनाव

पिछले साल आठ अक्टूबर को इजरायल पर फिलिस्तीनी गुट हमास के हमले के बाद से हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच लगभग रोजाना गोलीबारी हो रही है।

अबतक इन गोलीबारी और हमलों में लेबनान में सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जबकि इजरायल में भी दर्जनों लोगों की जान गई है। इस संघर्ष में सीमा के दोनों ओर हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

समय-समय पर तनाव बढ़ने के बावजूद, दोनों पक्षों ने अब तक सावधानी से युद्ध को टाला है, लेकिन इजरायली नेताओं ने हाल के हफ्तों में कई चेतावनियां जारी की हैं कि वे लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान तेज कर सकते हैं।

The post लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर सिस्टम में धमाके, 14 की मौत; 450 घायल… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Illegal rave party raided in Rishikesh, resort operator arrested
Uttarakhand

ऋषिकेश में अवैध रेव पार्टी पर छापा, रिजॉर्ट संचालक गिरफ्तार

Khabar 360 India Khabar 360 India July 8, 2024
बीमार बेटे के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, फूल बेचने वाली की हत्या कर लूटे 1500
अलबामा में गोलीबारी, 4 की मौत
मशहूर सिंगर ए.आर. रहमान अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
Uttarakhand News- सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: शहरी विकास से लेकर मानवाधिकार आयोग तक कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?