By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: “औलाद पैदा करो स्कीम निकालेंगे क्या, कितने रुपये देंगे?” मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का प्रतिक्रिया…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > “औलाद पैदा करो स्कीम निकालेंगे क्या, कितने रुपये देंगे?” मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का प्रतिक्रिया…
National

“औलाद पैदा करो स्कीम निकालेंगे क्या, कितने रुपये देंगे?” मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का प्रतिक्रिया…

News Desk
Last updated: December 2, 2024 12:55 pm
News Desk Published December 2, 2024
Share
SHARE

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या वाले बयान की खूब चर्चा हो रही है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर रविवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मैं मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं कि वह अधिक बच्चे पैदा करने वालों को क्या देंगे? क्या वह ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों के बैंक खातों में 1500 रुपये देंगे? क्या वह इसके लिए कोई योजना लाएंगे? क्या औलाद पैदा करो जैसी कोई स्कीम निकाली जाएगी।’

ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि लाडली बहना योजना में 1500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं तो फिर मोहन भागवत को भी ऐसी घोषणा करनी चाहिए। आप कोई स्कीम निकालो और तय कर दो कि कितने बच्चे पैदा करने पर कितनी रकम दी जाएगी।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘जब मोहन भागवत अपने किसी करीबी को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें इसके लिए कोई योजना लानी चाहिए।’

उन्होंने कहा कि टीएफआर रेट हर एक कम्युनिटी का गिरा है। धर्म के हिसाब से TFR रेट सबसे ज्यादा मुसलमानों का गिरा है। ओवैसी ने यह भी कहा कि मेरे 6 बच्चे हैं।

यह मैं आपको पहले ही बता दे रहा हूं। नरेंद्र मोदी के 6 भाई हैं और अमित शाह के भी 6 भाई हैं। बता दें कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि में गिरावट पर चिंता जताई थी।

उन्होंने कहा कि भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) मौजूदा 2.1 के बजाए कम से कम 3 होनी चाहिए। टीएफआर का तात्पर्य एक महिला की ओर से जन्म दिए जाने वाले बच्चों की औसत संख्या से है।

आखिर मोहन भागवत ने क्या कहा

मोहन भागवत ने आगाह किया कि जनसंख्या विज्ञान के अनुसार अगर किसी समाज की कुल प्रजनन दर 2.1 से नीचे जाती है, तो यह विलुप्त होने के कगार पर पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा, ‘जनसंख्या में कमी गंभीर चिंता का विषय है। जनसांख्यिकी अध्ययनों से पता चलता है कि जब किसी समाज की कुल प्रजनन दर 2.1 से नीचे जाती है, तो उसके विलुप्त होने का खतरा होता है।

इस गिरावट के लिए जरूरी नहीं कि बाहरी खतरे हों; कोई समाज धीरे-धीरे अपने आप ही विलुप्त हो सकता है।’

भागवत ने कहा कि इस मुद्दे के कारण कई भाषाएं और संस्कृतियां पहले ही विलुप्त हो चुकी हैं। इसलिए प्रजनन दर को 2.1 से ऊपर बनाए रखना आवश्यक है। परिवार समाज का अभिन्न अंग है और हर परिवार की समाज के गठन में अहमियत है।

The post “औलाद पैदा करो स्कीम निकालेंगे क्या, कितने रुपये देंगे?” मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का प्रतिक्रिया… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News- गैर-पंजीकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर सख्ती: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज…

News Desk News Desk July 29, 2025
Uttarakhand News: ‘जन शिकायत को प्राथमिकता दी जाए’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश…
टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, SUV में आग लगने से अंदर फंसे 4 भारतीयों की जलकर मौत; DNA टेस्ट से होगी शिनाख्त
Uttarakhand News:‘खेल महाकुंभ ने उत्तराखण्ड को दिलाई नई पहचान’, CM धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया से मुलाकात कर रखे कई अहम प्रस्ताव….
सैफ के हमलावर को पुलिस ने पकड़ा कहा- अभी पुख्ता जानकारी नहीं है

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?