देहरादून, 15 अक्टूबर 2025:
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में शहर में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। ऑटोमेटेड पार्किंग, परेड ग्राउंड से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित “सखी फ्री कैब” सेवा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर राजपुर रोड विधायक श्री खजान दास, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सखी फ्री कैब की गाड़ियों को रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी प्रदान करेगी। इस पहल से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में उनके योगदान को नई पहचान मिलेगी।
“सखी फ्री कैब” सेवा से महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।




