By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गुयाना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 1968 के बाद पहली बार पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > गुयाना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 1968 के बाद पहली बार पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री
News

गुयाना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 1968 के बाद पहली बार पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री

News Desk
Last updated: November 21, 2024 1:24 pm
News Desk Published November 21, 2024
Share
SHARE

जार्जटाउन (गुयाना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को गुयाना पहुंचे। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली, प्रधानमंत्री मार्क एंथनी फिलिप्स और 12 से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकान मिशेल और बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली भी वहां मौजूद थीं।

पीएम मोदी को भारत-गुयाना के घनिष्ठ संबंधों के प्रमाण के रूप में 'जार्जटाउन शहर की चाबी' भी सौंपी गई। 56 वर्षों में कैरेबियाई देश गुयाना की यात्रा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले वर्ष 1968 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वहां गई थीं। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना पहुंचे हैं और वह गुरुवार तक वहां रहेंगे।

पीएम मोदी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, 'थोड़ी देर पहले गुयाना पहुंचा हूं। हवाई अड्डे पर स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली, प्रधानमंत्री मार्क एंथनी फिलिप्स, वरिष्ठ मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करेगी।' भारत के विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और इसे 'खास स्वागत' बताया।

होटल में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'गुयाना में भारतीय समुदाय को उनके गर्मजोशी भरे और जोशीले स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद। उन्होंने दिखाया है कि दूरी कभी भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने में बाधा नहीं बनती। समुदाय को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते देखकर खुशी हुई।'

प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।अपनी यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति अली से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने पर विचार विमर्श करेंगे। वह प्रवासी भारतीयों के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे और गुयाना की संसद को संबोधित करेंगे। वह दूसरे 'भारत-कैरिकाम' शिखर सम्मेलन में कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी को किया जाएगा सम्मानित
कैरिकाम (द कैरेबियन कम्युनिटी) 21 देशों का समूह है जिसकी स्थापना 1973 में हुई थी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में कैरिकाम के साथ सहयोग मजबूत करने का इच्छुक है।यात्रा के दौरान गुयाना और बारबाडोस प्रधानमंत्री मोदी को अपने-अपने देश के सर्वोच्च सम्मान क्रमश: 'द आर्डर आफ एक्सीलेंस' और 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम आफ बारबाडोस' से सम्मानित करेंगे।

गुयाना में भारतीय मूल के लगभग 3.20 लाख लोग
जबकि डोमिनिका पहले ही उन्हें अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान करने की घोषणा कर चुका है। इन पुरस्कारों को मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों से मिले सम्मानों की संख्या 19 हो जाएगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, गुयाना में भारतीय मूल के लगभग 3.20 लाख लोग हैं। यह सबसे प्राचीन भारतीय समुदाय है जो 185 वर्ष से भी पहले वहां आए थे।

You Might Also Like

नैनीसैंण इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, छात्रों-अभिभावकों का प्रदर्शन

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, 9 हजार यात्रियों को सुरक्षित कराया पार

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

उत्तराखंड की ग्लेशियल झीलों पर बढ़ेगी निगरानी, वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

जिला अस्पताल में रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने ₹5 हजार के साथ दबोचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

News Desk News Desk April 12, 2025
सोमनाथ मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने 9 धार्मिक स्ट्रक्चर हटाए, 150 लोग हिरासत में 
आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के लिए नई योजना, ग्राम प्रधान होंगे प्रशिक्षित
प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री धामी
तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?