By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून : रक्षा विहार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > देहरादून : रक्षा विहार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
crimeUttarakhand

देहरादून : रक्षा विहार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 27, 2026 10:02 am
Khabar 360 India Desk Published August 27, 2026
Share
SHARE

अब तक पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पूछताछ के बाद सामने आए थे अन्य आरोपियों के नाम

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार, चूना भट्टा में युवक की हत्या के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Contents
अब तक पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पूछताछ के बाद सामने आए थे अन्य आरोपियों के नामतीन आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तारबस अड्डे के पास दबोचे गए दोनों आरोपीविवेचना जारी, अन्य पहलुओं की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 की रात रक्षा विहार चूना भट्टा क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान घायल हुए मोहम्मद इफ्तियार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई नजरे आलम की तहरीर पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

तीन आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले अनस, आरिस और जावेद को गिरफ्तार किया था। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया था।

जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य युवकों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में लगातार दबिश देना शुरू किया।

बस अड्डे के पास दबोचे गए दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास दबिश दी। यहां से मामले में फरार चल रहे तल्हा उर्फ कैफ और अबू बसर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में तल्हा उर्फ कैफ निवासी रक्षा विहार, थाना रायपुर, देहरादून तथा अबू बसर निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी, कीरतपुर, बिजनौर शामिल हैं।

विवेचना जारी, अन्य पहलुओं की भी जांच

पुलिस का कहना है कि मामले में अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

रुड़की में 10 मिनट के भीतर दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, भाई गिरफ्तार

3.20 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, फर्जी MD बनकर WhatsApp से लगाया चूना

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर गरमाई सियासत, पूर्व विधायक ठुकराल समर्थकों समेत हिरासत में

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन प्रयासों से प्रभावित विश्व बैंक, सहयोग बढ़ाने का भरोसा

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ पर सीएम धामी ने जताया दुख

TAGGED:Dehradun: Major police action in Raksha Vihar murder case;two more accused arrested.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: गोल्डन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: निजी अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज, सीएम धामी बोले- निशुल्क उपचार के लिए संकल्पबद्ध…

News Desk News Desk May 24, 2025
Descubra os segredos para uma vida de jogo mais gratificante
लालकुआँ में प्याऊ बने मज़ाक! आठ मटके खाली—प्यासे राहगीर, स्टेशन के बाहर कूड़े का अंबार और नगर पंचायत बेखबर
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग भर्ती से ऊर्जा बचत तक कई बड़े फैसलों की उम्मीद
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, देवप्रयाग-जनासू ब्रेकथ्रू पर दी बधाई, कहा- तकनीकी प्रगति को मिली नई दिशा…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?