By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून: बैरागीवाला हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > देहरादून: बैरागीवाला हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
crimeUttarakhand

देहरादून: बैरागीवाला हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 16, 2026 7:47 am
Khabar 360 India Desk Published June 16, 2026
Share
SHARE

देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत बैरागीवाला गांव में युवक विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव और मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना स्थल पर की गई वीडियोग्राफी के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में एक मामूली विवाद के दौरान विनोद कश्यप की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जो अगले दिन हिंसा में बदल गया। रविवार को बड़ी संख्या में लोग गांव में एकत्र हुए और आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए, वहीं देहरादून के एसपी सिटी के साथ भी अभद्रता किए जाने की जानकारी सामने आई है।

उग्र भीड़ ने आरोपियों के घरों में घुसकर घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया और घरों के भीतर व बाहर खड़े वाहनों, मोटरसाइकिलों तथा ट्रैक्टरों में आग लगा दी। इसके साथ ही देहरादून-यमुनोत्री मार्ग को भी कई घंटों तक बाधित रखा गया।

पुलिस ने मामले में बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला, आगजनी, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई वीडियोग्राफी के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

सिटी एसपी प्रमोद कुमार ने कहा

“बैरागीवाला गांव में हुई आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”

फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

You Might Also Like

ऋषिकेश में पीआईबी की कार्यशाला: 12 साल में केंद्र की विकास योजनाओं और पर्यावरणीय उपलब्धियों पर मंथन

घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी-केदार के दर्शन, मंदिर समिति (BKTC) को दान किए ₹10 करोड़

उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिली नई उड़ान, पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने बनाए नए रिकॉर्ड

उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच

TAGGED:case registered against 150 unidentified individuals.Dehradun: Police action intensifies in the Bairagiwala violence case;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कार्लीगाड़ में राहत, पुनर्वास एवं संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk June 6, 2026
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से भारत भी अलर्ट, पीएम ने बुलाई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, डोभाल और अमित शाह पहुंचे
घनी आबादी में हाथियों का आतंक: हल्दूचौड़ में घर-फसलें तबाह
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से 32 की गई जान……..कई लोगों का सब कुछ खत्म
क्या IAS पूजा खेडकर ने मम्मी-पापा की शादी में भी कर दिया झोल, पुलिस ने मांगी जानकारी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?