By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Health > कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल
HealthUttarakhand

कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 2, 2026 8:17 am
Khabar 360 India Desk Published July 2, 2026
Share
SHARE

देहरादून।

Contents
आईसीयू में बंद मिला एसी, मरीज उमस से परेशानवार्डों में अव्यवस्थाएं, मरीजों को फटे कंबललिफ्ट और शौचालय की स्थिति पर भी नाराजगीलावारिस मरीज के लिए बने मददगारअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार रात करीब 8 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही के कई मामले सामने आए, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की संयुक्त समिति गठित कर पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

आईसीयू में बंद मिला एसी, मरीज उमस से परेशान

निरीक्षण की शुरुआत आईसीयू वार्ड से हुई, जहां जीवन रक्षक इकाई में एयर कंडीशनिंग व्यवस्था बंद मिली। उमस और घुटन के बीच मरीजों का उपचार किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद एयर कंडीशन चालू नहीं कराया गया। इस पर उन्होंने अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा।

निरीक्षण के दौरान आईसीयू का स्टॉक रजिस्टर भी अधूरा मिला। 29 जून के बाद दवाओं का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। वहीं सिस्टर इंचार्ज आकस्मिक अवकाश पर थीं और कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर में भी कई अनियमितताएं पाई गईं।

वार्डों में अव्यवस्थाएं, मरीजों को फटे कंबल

बाल रोग, पुरुष, महिला और सर्जरी वार्डों का निरीक्षण करने पर भी कई गंभीर कमियां सामने आईं। पुरुष वार्ड में लीवर रोग से पीड़ित एक मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान मरीज को ओढ़ने के लिए फटा हुआ कंबल उपलब्ध कराया गया था। इस पर डीएम ने अस्पताल प्रशासन से जवाब तलब करते हुए सभी फटे कंबलों को तत्काल हटाकर नए कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लिफ्ट और शौचालय की स्थिति पर भी नाराजगी

अस्पताल की लिफ्ट में पान की पीक और गंदगी मिली। सुरक्षा व्यवस्था के तहत लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। वहीं महिला शौचालय में पुरुष यूरिनल लगाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

लावारिस मरीज के लिए बने मददगार

निरीक्षण के दौरान सर्जरी वार्ड में एक लावारिस मरीज की गंभीर स्थिति ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। मरीज का शुगर स्तर अत्यंत कम था और समय पर उपचार नहीं मिल रहा था। उसके आसपास गंदगी और बासी भोजन पड़ा हुआ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल चिकित्सा टीम को सक्रिय किया और मरीज को आपातकालीन उपचार उपलब्ध कराया। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि प्रशासनिक टीम के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही वार्ड में जल्दबाजी में सफाई कराई जा रही थी।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ और सीएमएस को अस्पताल की सभी व्यवस्थागत कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवाओं और अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के समय आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

रेल नेटवर्क विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री धामी की पहल, केंद्रीय रेल मंत्री ने प्रस्तावों पर सहमति जताई

रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना को मिलेगी रफ्तार? मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया प्रस्ताव

ज्योतिर्मठ पुनर्वास पर एनडीएमए की बड़ी समीक्षा, कार्यों पर संतोष, बाधाओं के समाधान के निर्देश

आपदा प्रबंधन अलर्ट: 24×7 मॉनिटरिंग, सड़कें खोलने और नदी जलस्तर पर सतत निगरानी के आदेश

TAGGED:DM furious over the dismal state of Coronation Hospital;surprise inspection exposes the disarray.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: PM मोदी ने बदली देश की तस्वीर: CM धामी बोले– भारत में गरीबी 80% घटी, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में बनी नई पहचान….

News Desk News Desk June 10, 2025
मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग थे सवार
Chardham Yatra 2025: सीएम धामी कर रहे व्यवस्था की मॉनिटरिंग, चारों धामों में कपाट खुलने पर दर्ज कराई उपस्थिति…
रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे इजरायली राजदूत, मंदिर निर्माण के संघर्ष पर दिया महत्वपूर्ण बयान…
प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश की संभावना

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?