By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
Uttarakhand

उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 18, 2026 9:44 am
Khabar 360 India Desk Published September 18, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ऑनलाइन-ऑफलाइन GPS नेविगेशन ऐप होगा विकसित

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से राज्य के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग और तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की टीमें चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर उनकी विस्तृत मैपिंग करेंगी।

Contents
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ऑनलाइन-ऑफलाइन GPS नेविगेशन ऐप होगा विकसितआपातकाल में राहत-बचाव कार्यों में भी मिलेगी मददऑफलाइन भी काम करेगा GPS नेविगेशन ऐपकैंप साइट और सुविधाओं के लिए भी होगी पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक एवं ट्रेकिंग पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ और कम चर्चित ट्रेक रूट्स को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी है। वैज्ञानिक मैपिंग से ट्रेकिंग अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगी।

आपातकाल में राहत-बचाव कार्यों में भी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। GPS/GIS मैपिंग से ट्रेकर्स को मार्ग की आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

ऑफलाइन भी काम करेगा GPS नेविगेशन ऐप

सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन और ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा। नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने पर भी ट्रेकर्स मोबाइल फोन के जरिए ट्रेल और रूट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विभाग के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद उत्तराखंड सभी 100 मैप किए गए ट्रेक रूट्स को कवर करने वाला ऑफलाइन-ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

कैंप साइट और सुविधाओं के लिए भी होगी पहचान

सर्वेक्षण के दौरान कैंप साइट, डस्टबिन और शौचालय के लिए उपयुक्त स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा। इससे ट्रेकिंग रूट्स पर सुविधाओं के विकास, कूड़ा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा सकेगा। परियोजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और कॉफी टेबल बुक भी तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने परियोजना में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में गाइडिंग, होमस्टे और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की उम्मीद है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद अभिषेक रुहेला, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

1320 मेगावाट बिजली खरीद पर प्रमुख सचिव का स्पष्टीकरण, कहा-नियमों और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया का हुआ पालन

जयकारों से गूंजा हिमालय, मां नंदा राजराजेश्वरी की डोलियां कैलाश की ओर रवाना

औली में ‘युद्ध अभ्यास-2026’, भारत-अमेरिकी सैनिकों ने किया आतंकवाद रोधी प्रशिक्षण

उपनल कार्मिकों को मिलेगा न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ, तीन चरणों में होगी प्रक्रिया

TAGGED:GPS/GIS mapping of 100 major trekking routesin Uttarakhand will be carried out.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

PAC ने हवाई किरायों की समस्या पर गंभीर चर्चा करते हुए उठाए अहम सवाल

News Desk News Desk January 23, 2025
तिरुनेलवेली में जैव-चिकित्सा कचरा फेंकने के आरोप में चार गिरफ्तार
मानसून से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सफल
अमेरिकन रहें तैयार….पड़ने वाली हैं कड़ाके के सर्दी 
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग भर्ती से ऊर्जा बचत तक कई बड़े फैसलों की उम्मीद

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?