By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: चंपावत में वन अधिकार अधिनियम पर ऐतिहासिक पहल, सर्वोच्च व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे मौजूद
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > चंपावत में वन अधिकार अधिनियम पर ऐतिहासिक पहल, सर्वोच्च व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे मौजूद
Uttarakhand

चंपावत में वन अधिकार अधिनियम पर ऐतिहासिक पहल, सर्वोच्च व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे मौजूद

Khabar 360 India Desk
Last updated: December 22, 2025 10:09 am
Khabar 360 India Desk Published December 22, 2025
Share
SHARE

वन अधिकार कानून पर बड़ा मंथन: चंपावत में सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की मौजूदगी में वनवासी समुदायों को मिला कानूनी संबल

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 
चंपावत। उत्तराखंड में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रविवार को चंपावत में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर में वनवासी वन गुज्जर एवं गोट खत्ता निवासी समुदायों के अधिकारों, समस्याओं और समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

वही शिविर में वनवासी समुदायों की ओर से (वन गुज्जर) पेस्टोरल यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इशाक ने संबोधन करते हुए कहा कि वन अधिकार अधिनियम को धरातल पर उतारने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वनवासी समुदाय ही नहीं, बल्कि उप-जिला स्तरीय समितियों और जिला स्तरीय समितियों को भी वन अधिकार कानून के प्रावधानों की पूर्ण जानकारी होना जरूरी है, ताकि पात्र लोगों को समय पर उनका अधिकार मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान वन गुज्जर एवं गोट खत्ता निवासियों के सामने आने वाली सबसे बड़ी समस्या दस्तावेज़ीकरण से जुड़ी कठिनाइयों को बताया गया, जो उनके वन अधिकारों की प्राप्ति में बाधा बन रही हैं। साथ ही वन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा सेवाओं, सड़कों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को भी गंभीर मुद्दा बताया गया।

इस अवसर पर थिंक राइज़ एक्ट फाउंडेशन के सचिव अर्जुन कसाना ने वन अधिकार अधिनियम से जुड़े विधिक पक्षों की जानकारी देते हुए बताया कि उचित दस्तावेज़ और सही कानूनी मार्गदर्शन से वनवासी समुदाय अपने अधिकार सुरक्षित कर सकते हैं। वहीं कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ समुदाय नेता गुलाम रसूल (गामा जी) ने भी अपने अनुभव साझा किए।

न्यायपालिका की गरिमामयी उपस्थिति
विधिक जागरूकता शिविर में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविंदर मैथानी, न्यायमूर्ति राकेश थापलियाल तथा न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि, जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, जिला मजिस्ट्रेट चंपावत तथा सेवानिवृत्त पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल उमेद सिंह और कैप्टन गंभीर सिंह धामी सहित दिशा सोशल ऑर्गनाइजेशन से सत्यम कुमार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न वन बस्तियों (खत्ताओं) से बड़ी संख्या में वनवासी एवं पशुपालक समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर मोहम्मद इशाक ने शमशाद, अमिया, अमन, हमजा, प्रणव सहित सभी सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही वनवासी एवं पशुपालक समुदायों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकार दिलाए जा सकते हैं।

You Might Also Like

चंपावत केस में दुष्कर्म प्रकरण निकला सुनियोजित षड्यंत्र? पुलिस जांच में बड़ा दावा

मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

संस्कृति, तकनीक और फिटनेस का संगम बना योगी-धामी का यमकेश्वर दौरा

पशुपालकों और मत्स्य पालकों से सीएम धामी का संवाद, फिशरीज वैन को दिखाई हरी झंडी

सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक: धामी

TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी में बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन….

News Desk News Desk June 23, 2025
Starlink की डायरेक्ट टू सेल सैटेलाइट सर्विस की बीटा टेस्टिंग शुरू, मोबाइल को मिलेगा सेटेलाइट नेटवर्क
चारधाम मार्ग पर स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने की तैयारी तेज
Казино Laki World — лучшие предложения для стабильной и прибыльной игры на реальные деньги без ограничений
Uttarakhand News: प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए कैंचीधाम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया ₹2.5 करोड़ का चेक…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?