By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को बताया पुरानी कंपनी, बोले- उसका बाजार के साथ कोई तालमेल नहीं…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को बताया पुरानी कंपनी, बोले- उसका बाजार के साथ कोई तालमेल नहीं…
National

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को बताया पुरानी कंपनी, बोले- उसका बाजार के साथ कोई तालमेल नहीं…

News Desk
Last updated: October 7, 2024 10:52 am
News Desk Published October 7, 2024
Share
SHARE

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र संघ पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक पुरानी कंपनी की तरह है जो बाजार के साथ अपना तालमेल नहीं बिठा रही है बल्कि जगह घेर रही है।

Contents
अहम मौकों पर नजर नहीं आता संयुक्त राष्ट्र- जयशंकरपाकिस्तान दौरे में केवल एससीओ की मीटिंग

अगर उसमें जल्दी ही सुधार नहीं किया जाता तो वह अपना महत्व खो देगी। विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के संदर्भ में हालिया वैश्विक घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस समय दुनिया में दो बहुत ही गंभीर संघर्ष चल रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी है कि कोई भी लड़ाई ज्यादा ना फैले लेकिन इन घटनाओं पर संयुक्त राष्ट्र कहीं भी नजर नहीं आता, वह केवल एक दर्शक की तरह कभी-कभी कामेंट्री करता हुआ नजर आता है।

कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में बातचीत करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ बदलते वैश्विक परिदृश्य के साथ खुद को बदल नहीं रहा है।

यह एक पुरानी कंपनी की तरह हो गया है, जिसका बाजार के साथ कोई भी तालमेल नहीं है।

अगर यह अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से नहीं निभाएगा तो फिर एक शून्य की स्थिति पैदा होती है, जिसमें देश अपने-अपने हिसाब से काम करना शुरू कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों की ही बात कर ले तो किसी भी बड़े मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ कही भी नजर नहीं आया।

अहम मौकों पर नजर नहीं आता संयुक्त राष्ट्र- जयशंकर

कोविड के दौर में भी संयुक्त राष्ट्र की भूमिका ना के बराबर नजर आई। दुनिया के अन्य देशों को देखें तो उन्होंने अपनी- अपनी क्षमता के अनुसार इस महामारी का सामना किया था।

हाल में दुनिया में दो सबसे बड़े संघर्ष चल रहे हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र इसे रोकने में कहीं भी नजर नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसा संगठन अपनी भूमिका को अच्छी तरह से नहीं निभा रहा है इसलिए हम देख रहे हैं कि अलग- अलग रीजनल ग्रुप सामने निकल कर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो संयुक्त राष्ट्र तो बाकी रहेगा लेकिन जल्दी ही यह अपनी महत्वता को खो देगा।

पाकिस्तान दौरे में केवल एससीओ की मीटिंग

विदेश मंत्री ने अपने आगामी पाकिस्तान दौरे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं वहां पर एक मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहा हूं।

एससीओ का सदस्य देश होने के नाते यह एक जिम्मेदारी भी है और मैं अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता के साथ लेता हूं।

शनिवार को भी विदेश मंत्री ने कहा था कि मैं वहां पर मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए जा रहा हूं ना कि भारत पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करने के लिए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर इसी महीने एससीओ की मीटिंग में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले है। इनसे पहले भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2015 में पाकिस्तान की यात्रा पर गई थीं।

The post जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र को बताया पुरानी कंपनी, बोले- उसका बाजार के साथ कोई तालमेल नहीं… appeared first on .

You Might Also Like

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन का विधायक उमेश पर गंभीर आरोप, बोलीं- पति से मेरे रिश्ते बिगाड़े

₹1109 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड समेत चार राज्यों में छापेमारी

बीमा सबके लिए’ अभियान को नई गति: IRDAI ने बीमा जागरूकता बढ़ाने के लिए लॉन्च की कॉमिक बुक श्रृंखला

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
#सचिवालयएथलेटिक्सक्लब #वार्षिकएथलेटिक्समीट #खेलसमाचार #देहरादून #उत्तराखंड #फिटनेस #एथलेटिक्स
Uttarakhand

सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट संपन्न

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk January 19, 2026
सफर होगा आसान: मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की चार नई हेली सेवाएं, दिखाई हरी झण्डी, अब पर्यटकों को होगी आसानी…
Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन को नई ताकत: CM धामी ने डालनवाला थाने में 13 आधुनिक लॉन्ग रेंज सायरन का किया लोकार्पण…..
पीएम मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
हर्षिल में बोले पीएम मोदी- ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?