By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून में 29 सितंबर को रोजगार मेला, 904 पदों पर होगा चयन
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > देहरादून में 29 सितंबर को रोजगार मेला, 904 पदों पर होगा चयन
Uttarakhand

देहरादून में 29 सितंबर को रोजगार मेला, 904 पदों पर होगा चयन

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 24, 2026 10:16 am
Khabar 360 India Desk Published September 24, 2026
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की 18 कंपनियां शामिल होंगी और विभिन्न पदों के लिए 904 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

Contents
ये कंपनियां लेंगी हिस्साये दस्तावेज लाना जरूरीदुबई में भी रोजगार का अवसररोजगार मेले की प्रमुख जानकारी

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कार्यालय परिसर में प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। अभ्यर्थी रोजगार मेले के दिन भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

ये कंपनियां लेंगी हिस्सा

रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार समेत कुल 18 निजी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ये दस्तावेज लाना जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। विभाग ने युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

दुबई में भी रोजगार का अवसर

सेवायोजन विभाग की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड के युवाओं को दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई अथवा संबंधित आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। विभाग के अनुसार फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह के अनुभव का प्रावधान है और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

रोजगार मेले की प्रमुख जानकारी

  • तारीख: 29 सितंबर 2026
  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
  • स्थान: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून
  • कुल रिक्तियां: 904
  • भाग लेने वाली कंपनियां: 18
  • पात्रता: संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

You Might Also Like

नंदा देवी मेले में झूले की ट्रॉली टूटी, दो घायल; युवक हल्द्वानी रेफर

आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप तैयारी पूरी करने के निर्देश, मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी समेत सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा

उत्तराखंड विधायक से जुड़े फार्म हाउस में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दरोगा समेत चार गिरफ्तार

माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन की चोटियों पर फतह, मुख्यमंत्री ने पर्वतारोहण दलों का किया सम्मान

लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब

TAGGED:Job fair in Dehradun on September 29;selection for 904 posts.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

महाराष्ट्र सीएम शपथ ग्रहण समारोह लाइव: तीसरी बार फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर शपथ ली

News Desk News Desk December 5, 2024
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: रुद्रप्रयाग में 900 मीटर सुरंग तैयार, पुल निर्माण अंतिम चरण में
ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
पृथ्वी के मुकाबले चांद पर समय ज्यादा तेजी से चलता है, लेकिन कितना? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा…
तालिबान पर चलेगा केस, महिलाओं से सख्ती ले डूबेगी; बचाव के लिए अदालत वक्त देने को तैयार…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?