By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: रन फॉर यूनिटी में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Sports > रन फॉर यूनिटी में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
SportsUttarakhand

रन फॉर यूनिटी में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 31, 2026 7:58 am
Khabar 360 India Desk Published October 31, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 होगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि दोगुनी

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं, खिलाड़ियों और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी रिक्त भूमि युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने की घोषणा भी की। इस भूमि पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ सेना में भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बढ़ेंगे खेल और पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने की घोषणा की। इसमें पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि की जाएगी। वहीं, ट्रॉफी के ओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर मिलने वाली पुरस्कार राशि भी बढ़ाई जाएगी। न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय 200 से बढ़ाकर 300 रुपये और तृतीय 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः 500, 400 और 300 रुपये से बढ़ाकर 700, 500 और 400 रुपये किए जाएंगे।

संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि क्रमशः 800, 600 और 400 रुपये से बढ़ाकर 1,000, 800 और 600 रुपये होगी। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार 1,500, 1,000 और 700 रुपये से बढ़ाकर क्रमशः 2,000, 1,500 और 1,000 रुपये किए जाएंगे।

सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहा। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से उन्होंने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाई और अखंड भारत की नींव मजबूत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबसे पहली पहचान भारतीय होने की है। यह भावना हमें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता और विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गुजरात में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उनके योगदान को चिरस्थायी बनाने का प्रतीक है।

धामी ने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। साथ ही उन्होंने नशे से दूर रहने और नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण

गिरधारी साहू की तलाश में नेपाल तक पहुंची जांच, करीबी सतेंद्र राठौर की तलाश में एसआईटी की दबिश

उत्तरकाशी में सौर परियोजनाओं के आवंटन पर उठे सवाल, 81 में से 67 प्लांट स्थापित

त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने दिए दुर्घटना की जांच के निर्देश

TAGGED:Honorarium for PRD personnel to be increased;Major announcements by CM Dhami at the 'Run for Unity':sports clubs to be established in every Gram Panchayat.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News- मुख्यमंत्री धामी की जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक: विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

News Desk News Desk June 2, 2025
सुरंग में मिले 6 इजराइली बंधकों के शव
हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो संगठनात्मक पद, बोले- मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए
उत्तराखंड भ्रमण से उत्साहित हरियाणा के युवा, कनेक्टिविटी से होम-स्टे तक विकास कार्यों को सराहा
Uttarakhand News: एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप से उत्तराखंड में खेलों का नया दौर शुरू: रेखा आर्या…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?