By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बद्री-केदार मंदिर समिति में नई नियुक्तियाँ: अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष बीडी सिंह की चर्चा के साथ विवाद भी तेज
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > बद्री-केदार मंदिर समिति में नई नियुक्तियाँ: अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष बीडी सिंह की चर्चा के साथ विवाद भी तेज
नियुक्तियों के साथ बढ़ा विवाद, क्या बद्री-केदार मंदिर समिति में पारदर्शिता बनी रहेगी?
Uttarakhand

बद्री-केदार मंदिर समिति में नई नियुक्तियाँ: अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष बीडी सिंह की चर्चा के साथ विवाद भी तेज

नियुक्तियों के साथ बढ़ा विवाद, क्या बद्री-केदार मंदिर समिति में पारदर्शिता बनी रहेगी?

Khabar 360 India Desk
Last updated: February 13, 2025 6:50 am
Khabar 360 India Desk Published February 13, 2025
Share
नियुक्तियों के साथ बढ़ा विवाद, क्या बद्री-केदार मंदिर समिति में पारदर्शिता बनी रहेगी?
SHARE

बद्री केदार मंदिर समिति में अध्यक्ष पद पर हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष पद पर बीडी सिंह की नियुक्ति की चर्चा के साथ विवाद भी शुरू

उत्तराखंड । बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह की नियुक्ति की चर्चा जोरों पर है । हालांकि इन चर्चाओं के साथ दोनों के विरुद्ध आरोप- प्रत्यारोपों के मामले पर भी लोग टीका टिप्पणी करने लग गए हैं ।

हल्द्वानी के कारोबारी हेमंत द्विवेदी पूर्व में तराई बीज विकास निगम के अध्यक्ष रहे हैं । उनके समय में निगम में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी । शिकायतें मिलने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा रिटायर्ड आइएएस अधिकारी भाटी के नेतृत्व में एक जांच आयोग गठित किया गया था । भाटी आयोग ने जांच में द्विवेदी के ख़िलाफ़ कार्यवाही की संस्तुति की थी । लेकिन यह फाइल ही शासन से ग़ायब हो गई । अभी कुछ समय पूर्व सूचना आयोग में यह मामला पहुँचा तो सूचना आयोग ने प्रदेश शासन से फाइल फिर से तैयार करने के निर्देश दिए हैं ।

उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए चर्चा में आए बीडी सिंह लगभग दस वर्ष से अधिक समय तक मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी रहे हैं । नियमानुसार कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर तीन वर्ष की अवधि तक ही कार्य कर सकता है । शासन चाहे तो विशेष परिस्थितियों में पाँच वर्ष की अवधि तक प्रतिनियुक्ति की अनुमति दे सकता है । लेकिन बीडी सिंह सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर मंदिर समिति में दस वर्ष से अधिक समय तक सीईओ के रूप कार्यरत रहे हैं । भाजपा हो अथवा कांग्रेस किसी की भी सरकार रही हो बीडी सिंह मंदिर समिति में जमे रहे । बीडी सिंह का कार्यकाल विवादों और चर्चाओं में रहा है ।

मंदिर समिति से सीईओ पद से उनकी छुट्टी होने के बाद वो मुख्यमंत्री धामी के चारधाम यात्रा सलाहकार नियुक्त हो गए । हालांकि मंदिर समिति के एक्ट में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति के लिए सबसे पहली योग्यता हिंदू होना अनिवार्य कहा गया है । बीडी सिंह भोटिया समाज से आते हैं । इस कारण उनकी मंदिर समिति में उनकी नियुक्ति भी विवादों में घिर सकती है ।

You Might Also Like

प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए: मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद।

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री की जिलाधिकारियों संग बैठक, अतिक्रमण और वक्फ संपत्तियों पर फोकस

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार, अलर्ट जारी

TAGGED:#बद्रीनाथ #केदारनाथ #मंदिरसमिति #हेमंतद्विवेदी #बीडीसिंह #उत्तराखंड #विवाद #राजनीति #धार्मिकस्थल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand Waqf Board: प्रदेश में आखिर वक्फ बोर्ड की कितनी संपत्तियां? जानिए एक क्लिक में पूरी जानकारी…

News Desk News Desk April 5, 2025
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ बड़ा विमान हादसा, घरों में भी लगी आग
Winnen Met Online Sportweddenschappen
लेबनान में हिज्बुल्ला के पेजरों में विस्फोट, ईरान के राजदूत भी घायल
ट्रेन और रेल पटरियों पर रील बनाने पर होगी सख्त कार्रवाई, नए दिशानिर्देश जारी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?