By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मसूरी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का एक्शन, पुलिस वर्दी का रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > मसूरी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का एक्शन, पुलिस वर्दी का रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार
crimeUttarakhand

मसूरी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का एक्शन, पुलिस वर्दी का रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: May 11, 2026 9:34 am
Khabar 360 India Desk Published May 11, 2026
Share
SHARE

मसूरी में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के बीच दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल रौब झाड़ने के लिए कर रहा था।

कोतवाली मसूरी पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार को रोका गया, जिसके डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप और पीछे की सीट पर उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई मिली। पूछताछ में चालक ने अपना नाम विनय सिंह निवासी मेरठ बताया। जांच में युवक नशे की हालत में वाहन चलाता पाया गया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं और वह टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क से बचने तथा खुद को पुलिस से जुड़ा दिखाने के लिए वर्दी और पी-कैप वाहन में रखता था। पुलिस ने युवक को ड्रिंक एंड ड्राइव और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों, नो पार्किंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 98 चालान किए, जिनमें 67 चालान नो पार्किंग के, एक ब्लैक फिल्म का और 21 अन्य यातायात नियम उल्लंघन के शामिल हैं। इसके अलावा एक कार और तीन दोपहिया वाहन सीज किए गए।

दून पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील की है, ताकि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा पर मौसम का असर, 12-13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वीकेंड ट्रैफिक मैनेजमेंट में दून पुलिस की बड़ी सफलता, भारी दबाव के बावजूद नहीं लगा लंबा जाम

राष्ट्रीय हित में ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

हल्द्वानी में युवती की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों का प्रदर्शन, कंपनी पर गंभीर आरोप

उत्तराखंड में साइबर ठगों का आतंक, महिलाओं और बुजुर्गों से 18 लाख की ठगी

TAGGED:'Operation Prahar' action in Mussoorieyouth arrested for flaunting police uniform
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

पीएम मोदी ने मुंबई के खारघर में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर का किया उद्घाटन

News Desk News Desk January 15, 2025
तहव्वुर हुसैन राणा को झटका…..भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता 
CM धामी ने जैनोली में बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग, स्कूल भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा
यूक्रेन युद्ध पर गोपनीय तरीके से बातचीत कर रहे हैं मास्को-वाशिंगटन
पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?