By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ऑपरेशन ‘प्रहार’: STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > ऑपरेशन ‘प्रहार’: STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा
crimeUttarakhand

ऑपरेशन ‘प्रहार’: STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा

Khabar 360 India Desk
Last updated: April 11, 2026 10:03 am
Khabar 360 India Desk Published April 11, 2026
Share
SHARE

देहरादून:
देहरादून। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक चार दिन पहले देहरादून में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत प्रेमनगर क्षेत्र से विक्रांत कश्यप नामक युवक को पकड़ा है, जो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था।
पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया आरोपी
जांच एजेंसियों के अनुसार विक्रांत कश्यप इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। बातचीत बढ़ने के बाद हैंडलर ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और अलग-अलग टास्क देने शुरू कर दिए। आरोपी को देहरादून के सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो जुटाकर भेजने के निर्देश दिए गाए थे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) लिखकर दहशत फैलाने का भी टास्क दिया गया था।
महत्वपूर्ण स्थानों की कर रहा था रेकी
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को देहरादून के कई संवेदनशील स्थानों की वीडियो और फुटेज बनाकर भेजने को कहा गया था। इनमें आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवन शामिल थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी ने इन स्थानों की जानकारी और लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी।
शहर में कई जगह लिखे आपत्तिजनक शब्द
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने सेलाकुई क्षेत्र में सुभारती अस्पताल के पास स्थित एक फैक्ट्री की दीवार, अडवानी पुल के पास और झाझरा के बालाजी मंदिर के
आसपास स्प्रे पेंट से “TTH” लिखकर वीडियो बनाकर भेजे थे। इतना ही नहीं, उसने झाझरा पुलिस चौकी की लोकेशन और वीडियो फुटेज भी अपने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी
थी।
नेपाल के रास्ते दुबई भेजने का दिया था लालच
एजेंसियों के मुताबिक आरोपी को इन गतिविधियों के बदले नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। यही नहीं, उसे दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का टास्क भी दिया गया था। इसी लालच में आकर वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया। गिरफ्तारी के दौरान मिले हथियार और डिजिटल साक्ष्य
एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट की कैन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार मोबाइल फोन आरोपी के नेटवर्क का मुख्य जरिया था, जिससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पंजाब में करता था काम
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2024-25 के दौरान पंजाब के नाभा में रहता था और वहां ट्रकों की बॉडी बनाने का काम करता था। इसी दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में आया और धीरे-धीरे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया।
आईजी एसटीएफ ने कही यह बात
एसटीएफ के आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रांत कश्यप पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहा था। उसके मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क और संभावित साजिश की गहराई से जांच की जा रही है। इस मामले में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

केदारनाथ यात्रा: ओवररेटिंग करने वाले घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस का डंडा, MP के यात्रियों के लौटाए ₹39,500

उत्तराखंड के पेंशनरों को बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन जमा होगा ‘जीवन प्रमाण पत्र’

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में नहाते समय मेरठ के दो पर्यटक बहे, तलाश जारी

देहरादून में BJP का महामंथन, निकाय चुनावों के टिकट बांटे

डीजल-पेट्रोल, LPG और खाद्य सामग्री की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

TAGGED:Operation Prahar: STF nabssuspected terrorist
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

संस्कृति, तकनीक और फिटनेस का संगम बना योगी-धामी का यमकेश्वर दौरा

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk May 8, 2026
Uttarakhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर को पहुंचेंगी उत्तराखंड – नैनीताल राजभवन में ठहराव के बाद करेंगी कैंची धाम दर्शन…..
एकनाथ शिंदे सरकार के बजट पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- अदालत को हल्के में मत लो…
सुप्रीम कोर्ट में व्यक्ति ने कहा – कोई मशीन से नियंत्रित कर रहा है मेरा दिमाग, याचिका देखकर जज साहब रह गए हैरान…
50-Year-Old Woman Found Chained to a Tree in Maharashtra’s Sindhudurg Forest

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?