By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: समान कार्य-समान वेतन और बहाली की मांग पर आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > समान कार्य-समान वेतन और बहाली की मांग पर आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Uttarakhand

समान कार्य-समान वेतन और बहाली की मांग पर आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 24, 2026 9:46 am
Khabar 360 India Desk Published November 24, 2026
Share
SHARE

परेड ग्राउंड के बाहर प्रदेशभर के कर्मचारी जुटे, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आंदोलन को दिया समर्थन

Contents
आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईकम वेतन में परिवार चलाना मुश्किलआउटसोर्सिंग के नाम पर युवाओं का शोषण बंद हो : हरक सिंह रावत

देहरादून। समान कार्य-समान वेतन और विभिन्न सरकारी विभागों से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार को एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि पूर्व में सरकार की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। उनकी प्रमुख मांग है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी समान कार्य-समान वेतन की व्यवस्था लागू की जाए और विभिन्न विभागों से हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा सेवा में बहाल किया जाए।

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

संयुक्त मोर्चा आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन शासन और प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

लखेड़ा ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में अन्य कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की व्यवस्था है तो आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि कर्मचारी भी इसी प्रदेश के निवासी हैं और उनके परिवार हैं। एक ही राज्य में कर्मचारियों के लिए अलग-अलग नीतियां नहीं होनी चाहिए।

कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। सरकार को उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को समझते हुए मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की ओर से धरना स्थल को लेकर आपत्ति जताई गई, जबकि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाना उनका अधिकार है।

कर्मचारियों ने अन्य विभागों के आंदोलनरत कर्मचारियों को भी समर्थन दिया। उनका कहना है कि अपने अधिकारों और समान वेतन की मांग कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट और लाठीचार्ज की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आउटसोर्सिंग के नाम पर युवाओं का शोषण बंद हो : हरक सिंह रावत

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के हजारों युवा विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके श्रम के अनुरूप मानदेय, सम्मानजनक सुविधाएं और भविष्य की सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के नाम पर प्रदेश के युवाओं का लगातार शोषण हो रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को आउटसोर्स कर्मचारियों की जायज मांगों पर तत्काल विचार कर उनका समाधान करना चाहिए और कर्मचारियों का शोषण बंद करना चाहिए।

You Might Also Like

देहरादून में 250 से अधिक विभागों ने नहीं दिया कर्मचारियों का ब्योरा, विभागाध्यक्षों पर FIR की तैयारी

बैंणी भूली योजना पर गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद

सीएम धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट

आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड ने स्थापित किए नए मानक, 525 सेंसर और 434 सैटेलाइट फोन से मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की अरदास

TAGGED:demanding 'equal pay for equal work' and reinstatement.Outsourced employees begin an indefinite sit-in protest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
दिल्ली

‘पानी पूरे देश का है’—अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा विवाद के समाधान पर बनी सहमति

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk July 8, 2026
 नवजात शिशुओं की मौत, शवों की पहचान के लिए उठी डीएनए की मांग 
जो बाइडेन के इस ऐलान पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, बड़ा वादा भी कर डाला; ट्रंप पर भी साधा निशाना…
Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा–मेलाघाट मार्ग पुनर्निर्माण का किया शिलान्यास, 20.89 करोड़ की लागत से सुदृढ़ होगी 11.5 किमी सड़क….
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत नासाज़, अनुयायियों में चिंता

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?