By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून में मार्च 2027 तक भूमिगत होंगी बिजली लाइनें
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > देहरादून में मार्च 2027 तक भूमिगत होंगी बिजली लाइनें
Uttarakhand

देहरादून में मार्च 2027 तक भूमिगत होंगी बिजली लाइनें

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 22, 2026 11:34 am
Khabar 360 India Desk Published August 22, 2026
Share
SHARE

UPCL का बड़ा फैसला, लाइनमैन की सुरक्षा के लिए वीडियो कॉल से होगी शटडाउन प्रक्रिया की निगरानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के लोगों को जल्द ही बिजली के तारों के जाल से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने शहर की बिजली लाइनों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने का लक्ष्य तय किया है। निगम का प्रयास है कि मार्च 2027 से पहले देहरादून में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम पूरा कर लिया जाए।

Contents
UPCL का बड़ा फैसला, लाइनमैन की सुरक्षा के लिए वीडियो कॉल से होगी शटडाउन प्रक्रिया की निगरानीलाइनमैन की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्थाकर्मचारियों की सुविधाओं पर भी फोकसस्टाफ स्ट्रक्चर में बदलाव की तैयारीपेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ भी समय पर देने की कवायदमार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

निगम के अधिकारियों के मुताबिक, जिन स्थानों पर बिजली लाइन भूमिगत करने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, वहां काम जल्द पूरा कर सड़कों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान जलभराव और खुले तारों से होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।

लाइनमैन की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था

बिजली लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी UPCL ने अहम फैसला लिया है। अब लाइनमैन को पोल पर चढ़कर बिजली लाइन पर काम शुरू करने से पहले वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी स्थिति की जानकारी देनी होगी।

काम पूरा करने के बाद भी लाइनमैन वीडियो के जरिए यह बताएगा कि वह सुरक्षित रूप से पोल से नीचे उतर चुका है। इसके बाद ही बिजली का शटडाउन वापस लिया जाएगा। निगम को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से मानवीय भूल और लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी फोकस

UPCL ने अपने कर्मचारियों को समय पर प्रमोशन, भत्ते और अन्य जरूरी लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी समयबद्ध करने का निर्णय लिया है। इसके लिए चयन प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुसार, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘वित्त, विधि और HR आपके द्वार’ पहल पर काम किया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए निगम स्तर से ही उनसे संपर्क किया जाएगा।

स्टाफ स्ट्रक्चर में बदलाव की तैयारी

निगम में स्टाफ स्ट्रक्चर को संशोधित करने की भी तैयारी है। इसके तहत फील्ड स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों की व्यवस्था को बेहतर बनाने और कांट्रेक्चुअल व्यवस्था को कम करने की दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।

इसके अलावा फील्ड में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि जोखिम भरे काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा कवच मिल सके।

पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ भी समय पर देने की कवायद

UPCL की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन और अन्य देय सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। निगम का कहना है कि कर्मचारियों को उनके जरूरी लाभ के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए व्यवस्था को अधिक कर्मचारी-केंद्रित बनाया जा रहा है।

मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

देहरादून में बिजली लाइनों को भूमिगत करने का काम पहले से जारी है। UPCL अब इसे मार्च 2027 से पहले पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। भूमिगत बिजली व्यवस्था से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ खुले तारों से होने वाले हादसों और मौसम संबंधी परेशानियों में भी कमी आने की उम्मीद है।

You Might Also Like

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भूस्खलन, यातायात ठप

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

विकास और निवेश की नई राह पर उत्तराखंड, World Leaders Forum 2026 में मुख्यमंत्री ने साझा किया राज्य का विकास मॉडल

विकास, उद्योग और निवेश का नया मॉडल बना उत्तराखंड, BTIndia@100 में मुख्यमंत्री ने देश के सामने रखी राज्य की उपलब्धियां

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

TAGGED:Power lines in Dehradunto go underground by March 2027.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

रूस-यूक्रेन दोनों से घनिष्ठ संबंध की बात क्यों कर रहा भारत, दुनिया को जयशंकर का क्या संदेश?…

News Desk News Desk July 30, 2024
होटल में महिला की मौत से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
 जनसंख्या बढ़ाने सब्सिडी और कर छूट दे रही चीनी सरकार
इज़राइल ने घर में ही सात जासूसों को गिरफ्तार किया, जो ईरान के इशारे पर दो साल में 600 मिशन अंजाम दे चुके थे…
रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू से सौजन्य भेंट की…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?