By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला 
World News

राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला 

News Desk
Last updated: October 13, 2024 11:15 am
News Desk Published October 13, 2024
Share
SHARE

वाशिंगटन। अमेरिका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। सर्वेक्षणों में कभी ट्रंप कुछ अंकों से आगे हो जाते हैं तो कभी कमला हैरिस बढ़त बना लेती हैं। अब जो नया सर्वेक्षण सामने आया है वह दर्शा रहा है कि कमला हैरिस को बढ़त हासिल है। हम आपको बता दें कि कमला हैरिस को खासकर मध्यम वर्ग और उपनगरों के निवासियों के बीच काफी समर्थन मिल रहा है। हालांकि ट्रंप और कमला के बीच अंतर ज्यादा नजर नहीं आ रहा है इसलिए देखना होगा कि आने वाले सप्ताहों में दोनों का चुनाव प्रचार कैसे आगे बढ़ता है। हम आपको बता दें कि बाइडन ने जब राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का ऐलान किया और कमला का नाम आगे किया तो उस समय कराये गये सर्वेक्षणों में ट्रंप को 43 फीसदी और हैरिस को 40 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल था मगर समय बीतने के साथ यह अंतर कम होता गया। जब कमला हैरिस ने जुलाई में अपना चुनाव अभियान शुरू किया तो उन्होंने अंतर को कम करना शुरू कर दिया और अब वह ट्रंप से 3 प्रतिशत मतों से आगे चल रही हैं। रॉयटर्स/इप्सोस सर्वेक्षणों से पता चला है कि मतदाता चुनाव से पहले अर्थव्यवस्था को नंबर 1 मुद्दा मानते हैं और अक्टूबर में हुए एक सर्वेक्षण में 46 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि ट्रंप अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर उम्मीदवार थे। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कमला हैरिस को 38फीसदी मत मिले। सर्वेक्षणों ने ट्रंप को आव्रजन और अपराध पर काबू पाने में अधिक भरोसेमंद उम्मीदवार के रूप में भी दिखाया है। हम आपको याद दिला दें कि ट्रंप ने अगस्त में अपने समर्थकों से कहा कि वह ऐसे उम्मीदवार हैं जो उपनगरों को सुरक्षित रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अवैध रूप से सीमा पार आने वाले प्रवासियों को उपनगरों से दूर रखा जाए। इसके अलावा, ट्रंप ने महंगाई के लिए बाइडन प्रशासन को दोषी ठहराया है जिसने मध्यम वर्ग के अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाया है। दूसरी ओर, कमला हैरिस ने अपने भाषणों में मध्यम वर्ग का आकार बढ़ाने के वादे पर काफी ध्यान केंद्रित किया है। चुनावों में उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए बेहतर उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। ताजा सर्वेक्षण के परिणाम दर्शाते हैं कि मध्यम आय वाले मतदाताओं के बीच कमला हैरिस का प्रभाव खासा देखा जा रहा है। हैरिस समर्थकों ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने से पहले उन्होंने उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, लेकिन जैसे-जैसे उन्हें कमला के बारे में अधिक पता चला, वे उनके और अधिक समर्थक हो गए।
हम आपको बता दें कि 4-7 अक्टूबर को किए गए छह सर्वेक्षणों में पंजीकृत मतदाताओं के बीच कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप पर 3 प्रतिशत अंक की मामूली बढ़त दिखाई गई। कमला हैरिस को कुल मिलाकर 46 फीसदी और ट्रंप को 43 फीसदी मत मिले। हालांकि चुनाव जीतने के लिए युद्ध के सात मैदानों- एरिजोना, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, नेवादा, विस्कॉन्सिन और जॉर्जिया में बढ़त हासिल करनी होगी। फिलहाल यहां दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है। इसके अलावा एक बात और देखने को मिल रही है कि ट्रंप जहां अकेले ही अपना सारा चुनाव प्रचार कर रहे हैं वहीं कमला के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आदि भी जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा उद्योग, खेल, मनोरंजन जगत की जानीमानी हस्तियां भी कमला हैरिस के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। समाज के अधिकांश तबके का समर्थन साथ दिखने के बावजूद कमला को मात्र तीन प्रतिशत की बढ़त मिलना यह भी दर्शा रहा है कि आम मतदाताओं की नजर में ट्रंप का महत्व अब भी बना हुआ है इसीलिए माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम किसी रोचक खेल स्पर्धा जैसे होंगे। हम आपको याद दिला दें कि ट्रंप का पहला मुकाबला जब हिलेरी क्लिंटन के साथ हुआ था तब भी अंत तक रोमांच बना हुआ था। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

नागपुर में बोले पीएम मोदी- आरएसएस भारतीय संस्कृति का अक्षयवट है

News Desk News Desk March 30, 2025
Uttarakhand News: काम के दौरान लाइनमैन की मौत, सीएम ने लिया एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित, अफसरों को दिया ये निर्देश….
चीन में बेरोजगारी चरम पर, बच्चे पैदा करने की जगह कुत्ते और बिल्ली पाल रहे लोग
गन्ना क्रय केंद्र पर घट–तौली की पोल खुली: 5 क्विंटल पर 12 किलो कम, किसानों का भारी हंगामा; केन मैनेजर व लापरवाह कर्मियों के स्थानांतरण की करी मांग
एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?