By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बारिश ने बढ़ाई उत्तरकाशी में दुश्वारियां, मलबे की चपेट में आई कार खाई में गिरी; अधूरा पुल बना ग्रामीणों की मुसीबत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > बारिश ने बढ़ाई उत्तरकाशी में दुश्वारियां, मलबे की चपेट में आई कार खाई में गिरी; अधूरा पुल बना ग्रामीणों की मुसीबत
Uttarakhand

बारिश ने बढ़ाई उत्तरकाशी में दुश्वारियां, मलबे की चपेट में आई कार खाई में गिरी; अधूरा पुल बना ग्रामीणों की मुसीबत

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 19, 2026 9:21 am
Khabar 360 India Desk Published August 19, 2026
Share
SHARE

उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को मनेरा बाईपास पर पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे और बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से एक कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि कार चालक खतरा भांपकर समय रहते वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया था।

मनेरा बाईपास पर पिछले कई दिनों से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। इसी दौरान वहां खड़ी कार भी इसकी चपेट में आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ी से तेजी से मलबा और बोल्डर गिरते दिखाई दे रहे हैं।

हादसे के बाद मनेरा बाईपास से गुजरने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर भूस्खलन का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कराने, सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने और खतरे वाले हिस्सों में यातायात को नियंत्रित करने की मांग की है।

एक साल से अधूरा पड़ा मोटर पुल

उधर, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के नौगांव विकासखंड में कुपड़ा-कुंशाला-त्रिखीली मोटर मार्ग पर गड़गाड़ में निर्माणाधीन मोटर पुल भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पुल का निर्माण शुरू हुए करीब एक साल बीत चुका है, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। सड़क की हालत भी खराब होने के कारण ग्रामीणों को अस्थायी रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासी महावीर पंवार माही ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का विधायक और मुख्यमंत्री भी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को पुल और सड़क का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

पुल अधूरा होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में अस्थायी रास्तों से आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से मोटर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। एक तरफ बारिश और भूस्खलन ने जिले में आवाजाही को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, वहीं दूसरी ओर अधूरे निर्माण कार्यों ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

You Might Also Like

7 किलोमीटर तक पत्नी को कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचा पति, सड़क के इंतजार में पल्ला कमलिया गांव

देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, 10 की दुखद मौत

अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

प्रदेश में 01 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज

TAGGED:car struck by debris plunges into gorge; incomplete bridge spells trouble for villagers.Rain compounds difficulties in Uttarkashi;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

ऐसा क्या हुआ……………..कश्मीर के मुददे पर चुप्पी साधे रहे  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 

News Desk News Desk October 17, 2024
नेपाल सीमा पर बाढ़ सुरक्षा कार्य तेज, सचिव ने किया निरीक्षण
सिंगल मदर के बच्चों को आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल
भगोड़े जाकिर नाइक के ‘बाजारी औरत’ के विवादास्पद बयान पर पाकिस्तान में भारी हंगामा मच गया है, चारों ओर हो रही थू-थू….
दिल दहला देने वाला मामला; हैदराबाद में पूर्व सैनिक ने पत्नी के शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?