By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तर भारत में भीषण ठंड, दिल्ली-यूपी-बिहार में शीतलहर का जारी अलर्ट 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > उत्तर भारत में भीषण ठंड, दिल्ली-यूपी-बिहार में शीतलहर का जारी अलर्ट 
National

उत्तर भारत में भीषण ठंड, दिल्ली-यूपी-बिहार में शीतलहर का जारी अलर्ट 

News Desk
Last updated: December 17, 2024 11:12 am
News Desk Published December 17, 2024
Share
SHARE

पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में शीत लहर के साथ मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कश्मीर घाटी के सभी जिलों में तापमान जमाव बिंदु के नीचे है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (17 दिसंबर) से घने कोहरे से एनसीआर के लोगों का सामना होने की उम्मीद है, जिसके बाद न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। कोल्ड वेव की वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जाने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

कैसा रहेगा यूपी में मौसम का मिजाज?
बात करें यूपी की तो आज से हवाओं का रुख बदलेगा, जिससे सर्दी में कमी आएगी। कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है। गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर में शीतलहर का असर दिखेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। देश के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है। आगे भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।

पहाड़ी इलाकों में आज भी जारी रहेगी बर्फबारी
श्रीनगर में रविवार की रात को तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कश्मीर के पंपोर के बाहरी इलाके में स्थित कोनिबल में तापमान माइनस छह डिग्री रहा। यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इन दिनों राज्य के मैदानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पहाड़ों पर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। कल्पा में 33 वर्ष बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि इससे पूर्व 1991 में कल्पा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, न्यूनतम तापमान में गिरावट के बावजूद शिमला में 10.5, जबकि कुफरी का 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार ऊना, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर में अगले तीन दिन तक शीतलहर की चेतावनी है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शीतलहर की स्थिति बरकरार है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदूषण, स्माग, शीत लहर के बीच मंगलवार को कोहरा भी बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान के फतेहपुर में तापमान माइनस में गया
पंजाब के फरीद कोट और हरियाणा में हिसार में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दोनों ही इन राज्यों के सबसे ठंडे शहर रहे। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को हरियाणा के 14 जिलों में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं राजस्थान के सीकर जिले में स्थित फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 1.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 2.5 डिग्री और पिलानी में 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु के तटीय जिलों में आज बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। बुधवार को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश की आशंका है।
 

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

बहराइच जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवकों की मौत 

News Desk News Desk August 16, 2024
मिलिए 28 साल की इस मॉडल से; सुन नहीं सकती पर जीत लिया सबसे सुंदर महिला का खिताब, पहली बार हुआ ऐसा…
Meenakshi Hooda is a true source of inspiration for all the sportspersons of the country, especially for daughters: Boris vandervorst
पुष्कर सिंह धामी ने की अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों की समीक्षा
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया चेन्नई अंडरवर्ल्ड का हेड ‘सीजिंग राजा’, लंबी थी क्राइम कुंडली

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?