By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत…
National

बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत…

News Desk
Last updated: September 28, 2024 12:28 pm
News Desk Published September 28, 2024
Share
SHARE

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे थे।

Contents
शहबाज शरीफ के भाषण की बड़ी बातें:पाकिस्तान को सताने लगा है हमले का डर

उनके भाषण के चंद मिनट बीते थे कि उन्होंने फिर से कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने देश की चिंता किए बगैर फिलिस्तीन से कश्मीर की तुलना कर दी।

आतंकवादियों को आश्रय देने वाले देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थायी तौर पर शांति सुनिश्चित करने के लिए भारत को अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत में शामिल होना चाहिए।

उन्होंने यहां तक कहा कि भारत कश्मीर में एकतरफा और मनमानी कदम उठा रहा है।

शहबाज शरीफ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”फिलिस्तीन के लोगों की तरह जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भी अपनी आजादी और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए एक सदी तक संघर्ष किया है।

शांति की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय, भारत जम्मू और कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने की प्रतिबद्धताओं से पीछे हट गया है।

ये प्रस्ताव जम्मू और कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाने के लिए जनमत संग्रह का आदेश देते हैं।”

शहबाज शरीफ के भाषण की बड़ी बातें:

5 अगस्त 2019 से भारत ने जम्मू और कश्मीर के लिए अपने नेताओं द्वारा अशुभ रूप से कहे जाने वाले अंतिम समाधान को लागू करने के लिए एकतरफा अवैध कदम उठाए हैं।

नौ लाख भारतीय सैनिकों के द्वारा कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के लोगों को कठोर उपायों से आतंकित कर रहे हैं। वहां लंबे समय तक कर्फ्यू, हत्याएं और हजारों युवा कश्मीरियों का अपहरण हुआ है।

भारत कश्मीरियों की जमीनों और संपत्तियों को जब्त कर रहा है और बाहरी लोगों को कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में बसा रहा है, ताकि मुस्लिम बहुल क्षेत्र को बदल दिया जा सके। कश्मीरी लोग उस झूठी भारतीय पहचान को अस्वीकार करने में दृढ़ हैं जिसे नई दिल्ली उन पर थोपना चाहती है।

कश्मीर में भारत की क्रूर जबरदस्ती और दमन की नीति ने यह सुनिश्चित किया है कि बुरहान वानी की विरासत लाखों कश्मीरियों के संघर्ष और बलिदान को प्रेरित करती रहेगी।

उनकी हृदय विदारक कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि प्रत्येक आंकड़े के पीछे एक मानव जीवन, एक स्वप्न और एक टूटी हुई आशा छिपी है।

पाकिस्तान को सताने लगा है हमले का डर

इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि भारत अपनी सैन्य क्षमताओं के व्यापक विस्तार में लगा हुआ है, जिसका उपयोग अनिवार्य रूप से पाकिस्तान के विरुद्ध किया जा रहा है।

इसके युद्ध सिद्धांतों में एक आश्चर्यजनक हमले और परमाणु खतरे के तहत एक सीमित युद्ध की परिकल्पना की गई है।

भारत ने बिना सोचे-समझे पाकिस्तान के प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। भारत के नेतृत्व ने अक्सर नियंत्रण रेखा पार करने और आजाद कश्मीर पर कब्जा करने की धमकी दी है।

मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान किसी भी भारतीय आक्रमण का सबसे निर्णायक जवाब देगा।

भारत को 5 अगस्त 2019 से उठाए गए एकतरफा और अवैध उपायों को वापस लेना चाहिए और बातचीत शुरू करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुरूप जम्मू-कश्मीर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान करना चाहिए।

The post बाज नहीं आए शहबाज, UN में फिर अलापा कश्मीर राग; बोले- पाकिस्तान को धमकी देता है भारत… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मकान में बन रहे थे पटाखे, पुलिस ने तीन लाख के पटाखे किए जब्त, दो गिरफ्तार

News Desk News Desk October 8, 2024
मणिपुर के लिए विपक्ष का संदेश: पीएम मोदी से राज्य का दौरा करने की मांग
Thunderstruck II Slot Opinion Better Online casinos inside Canada
الدليل الكامل لتنزيل تطبيق 1xbet للمستخدمين على نظام ويندوز
गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?