By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
crimeUttarakhand

गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: February 23, 2026 11:38 am
Khabar 360 India Desk Published February 23, 2026
Share
SHARE

देहरादून:

डालनवाला क्षेत्र में हुई कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की हत्या का पर्दाफाश अब सिर्फ एक मर्डर केस नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय आपराधिक साजिश की पूरी कहानी बन चुका है। एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड की परत-दर-परत सच्चाई सामने आई है, जिसमें महीनों की प्लानिंग, रेकी, नेटवर्क, लॉजिस्टिक सपोर्ट, फरारी के रूट और अपराध की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई का पूरा खाका उजागर हुआ है। मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 06 अभी फरार हैं। सभी आरोपी झारखंड के हैं।

दिनांक 13 फरवरी 2026 को कोतवाली डालनवाला को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सिल्वर सिटी मॉल क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही थाना डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया और शव को कब्जे में लिया गया। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा पुत्र अमृतपाल शर्मा, निवासी अमन विहार रायपुर के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, एसएसपी देहरादून और एसएसपी एसटीएफ उत्तराखण्ड स्वयं पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन कराया गया, ताकि जांच में कोई भी कड़ी छूटने न पाए।जांच में सामने आया कि विक्रम शर्मा कोई सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि झारखंड का कुख्यात अपराधी था, जो हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा था। वह कई मामलों में जमानत पर बाहर था और अपराध जगत में उसका प्रभाव काफी मजबूत था। लगभग आठ वर्ष पूर्व उसे जमशेदपुर पुलिस ने देहरादून से एक हत्या के मामले में गिरफ्तार भी किया था। जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह उसका नेटवर्क सक्रिय था और उसकी यही आपराधिक ताकत आगे चलकर उसकी हत्या की सबसे बड़ी वजह बनी।

विक्रम शर्मा की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस ने शुरुआत से ही इस मामले को अंतरराज्यीय गैंगवार और संगठित अपराध के एंगल से देखा। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं और एसटीएफ उत्तराखण्ड के साथ संयुक्त जांच शुरू की गई। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल लोकेशन और तकनीकी डाटा जुटाया गया, डिजिटल भुगतान माध्यमों और वाहनों की आवाजाही का विश्लेषण किया गया। धीरे-धीरे जांच एक स्पष्ट दिशा में बढ़ने लगी।

हत्या के लिए 03 बाइक सवार पहुंचे थे
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह सामने आया कि हत्या को अंजाम देने तीन बाइक सवार अभियुक्त मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने विक्रम शर्मा को निशाना बनाकर गोली मारी और हत्या के बाद फरार हो गए। भागते समय उन्होंने अपाचे मोटरसाइकिल को सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में छोड़ दिया और वहां पहले से खड़ी दूसरी बाइक व स्कूटी का इस्तेमाल कर हरिद्वार की ओर निकल गए।

You Might Also Like

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

PM मोदी ने केदारनाथ के प्रति जताई अटूट श्रद्धा, शेयर की केदारनाथ यात्रा की पुरानी तस्वीरें

उत्तराखंड में इंफ्रा व आपदा प्रबंधन के लिए ₹124 करोड़ स्वीकृत

बद्रीनाथ धाम विकास कार्यों पर CM धामी के कड़े निर्देश

TAGGED:2 accused arrestedGangster Vikram murder case solved
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk April 11, 2026
पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के संपत्ति कार्ड किए वितरित
हिमाचल में वित्तीय संकट…….वेतन और पेंशन नहीं मिला कर्मचारियों को
दोस्त हो या दुश्मन, इस मामले में कोई समझौता नहीं; पन्नू के खिलाफ कथित साजिश पर अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी…
प्रियंका गांधी का चुनावी आगाज, कांग्रेस ने वायनाड से बनाया उम्मीदवार; 2 अन्य उम्मीदवारों की सूची भी जारी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?