By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नेतन्याहू को मारने का प्लान फेल……..शिन बेट का दावा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > नेतन्याहू को मारने का प्लान फेल……..शिन बेट का दावा
World News

नेतन्याहू को मारने का प्लान फेल……..शिन बेट का दावा

News Desk
Last updated: September 20, 2024 11:15 am
News Desk Published September 20, 2024
Share
SHARE

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इजरायल की आतंरिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एजेंसी शिन बेट ने कहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री योव गैलेंट और शिन बेट डायरेक्टर रोनेन बार की हत्या की ईरान की साजिश को नाकाम किया है। शिन बेट ने गुरुवार को ये बड़ा दावा किया है। इस साजिश में ईरान एक इजरायली व्यवसायी का इस्तेमाल कर रहा था, जिसने तुर्की में काफी समय बिताया था। वे इजरायल में हत्या की योजना बनाने के लिए तुर्की और ईरानी दोनों व्यक्तियों के साथ बैठकें और लेनदेन कर रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्लान को पूरा करने के लिए इस वर्ष अप्रैल में तुर्की के नागरिक आंद्रेई फारूक असलान और गुनीद असलान ने इजरायली कारोबारी से संपर्क कर ईजदी नाम के एक अमीर ईरानी के दो प्रतिनिधियों से मिलने के लिए तुर्की के शहर समंदाग में बुलाया। ये बैठक मई के महीने में हुई थी। वह इस पर सहमत हो गया कि तुर्की से कार के द्वारा ईरान में जाएगा, जहां उसकी मुलाकात ईदी और हज नाम के ईरानी सुरक्षा प्रतिष्ठान के सदस्य से हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइयली कारोबारी ने किसी भी गतिविधि को शुरू करने से पहले शुरू में दस लाख डॉलर मांगे थे।
इजरायली व्यवसायी ने इसके बाद अगस्त में दूसरी बार ईरान का दौरा कर साजिश को पूरा करने के लिए अपने वित्तीय, रसद और हथियार-संबंधी कार्यों की शुरुआत के हिस्से के रूप में 5,000 यूरो प्राप्त किए। अगस्त में ईरान की दूसरी यात्रा के दौरान इजराइली कारोबारी को फिर से तुर्की से ईरान में लाया गया। इजरायली व्यवसायी से निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के उद्देश्य से कुछ इजरायली साइटों के वीडियो लेने के लिए कहा गया था। ईरान की दूसरी यात्रा के दौरान इजरायली व्यवसायी से पूछा गया कि क्या वह रूसियों और अमेरिकियों को इस प्लान में शामिल कर सकेगा। इनका इस्तेमाल यूरोप और अमेरिका में रहने वाले ईरान विरोधी लोगों के खिलाफ किया जा सकेगा। शिन बेट ने कहा कि ऐसा लगाता है कि ईरान इस तरह की आतंकी गतिविधियों के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, ये खतरा एक साजिश को उजागर करने से खत्म नहीं होगा। शिन बेट की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि क्या इन साजिशों के संबंध में ईरान और हिजबुल्लाह के बीच कोई समन्वय था या नहीं और कैसे इसकी रूपरेखा तैयार की गई थी। इस प्लान के समय के बारे में शिन बेट ने कोई जवाब नहीं दिया।
इजरायल के शीर्ष नेतृत्व की हत्या की साजिश को विफल करने का दावा करने वाली एजेंसी शिन बेट इजरायल की आतंरिक सुरक्षा मामलों की जिम्‍मेदारी संभालने वाली इंटेलिजेंस एजेंसी है। इसका मुख्य काम आंतरिक सुरक्षा पर ध्यान देना है। ये खुफिया एजेंसी मोसाद की तरह ही है लेकिन देश के अंदर काम करती है, जबकि मोसाद इजराइयल के बाहर काम करती है।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

भारत से भी बड़ी होगी रूसी सेना

News Desk News Desk September 18, 2024
देश की पहली ई-वॉटर टैक्सी सेवा जल्द शुरू होगी मुंबई में
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की…
पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास
क्या ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है इजरायल? लीक हुए खुफिया दस्तावेजों से सनसनी, अमेरिका ने जांच शुरू की…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?