By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच मंगोलिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत, भड़क गया यूक्रेन…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच मंगोलिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत, भड़क गया यूक्रेन…
World News

गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच मंगोलिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत, भड़क गया यूक्रेन…

News Desk
Last updated: September 3, 2024 10:38 am
News Desk Published September 3, 2024
Share
SHARE

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगोलिया पहुंच चुके हैं। फरवरी 2022 को शुरू हुई जंग के बाद यह पहली बार है जब पुतिन अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के किसी सदस्य देश की यात्रा कर रहे हैं।

Contents
पुतिन की गिरफ्तारी की मांग फिर उठीमंगोलिया और रूस के बीच रिश्तेमंगोलिया पर भड़का यूक्रेन

आईसीसी पुतिन के खिलाफ पिछले साल गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। पुतिन के मंगोलिया दौरे से एक बार फिर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है।

हालांकि क्रेमलिन ने पुतिन की गिरफ्तारी की संभावनाओं को नकारते हुए कहा है कि वह पुतिन की दौरे को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

इस बीच पुतिन का मंगोलिया में भव्य स्वागत देख यूक्रेन भड़क गया है। उसने मंगोलिया पर पुतिन के यूक्रेन में नरसंहार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

व्लादिमीर पुतिन जापानी सेना पर 1939 में सोवियत और मंगोलियाई सैनिकों की संयुक्त जीत की वर्षगांठ पर मंगलवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

इस सरकारी यात्रा के दौरान पुतिन मंगोलियाई नेता उखना खुरेलसुख के साथ भेंट भी करेंगे। करीब 18 महीने पहले आईसीसी से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन की किसी आईसीसी सदस्य देश की यह पहली यात्रा है।

मंगोलिया आईसीसी का सदस्य है और इस न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। आईसीसी ने यूक्रेन में संदिग्ध युद्ध अपराध को लेकर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पुतिन की गिरफ्तारी की मांग फिर उठी

यूक्रेन ने मंगोलिया से पुतिन को गिरफ्तार कर उन्हें हेग में अदालत को सुपुर्द करने की मांग की है। पुतिन के एक प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय) को पुतिन की मंगोलिया यात्रा को लेकर कोई चिंता नहीं है।

इस अदालत के नियमानुसार जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, वह यदि किसी आईसीसी सदस्य देश में कदम रखता है, तो उसे गिरफ्तार करना उस देश का दायित्व है। लेकिन अदालत के पास अपने आदेशों को लागू करने का क्रियान्वयन तंत्र नहीं है।

पुतिन के मंगोलिया पहुंचने से पहले सोमवार दोपहर को राजधानी उलानबटार में विरोध प्रदर्शन भी हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुतिन को यहां से बाहर निकालो की मांग की।

मंगोलिया और रूस के बीच रिश्ते

मंगोलिया रूस और चीन के बीच कम आबादी वाला एक देश है और वह ईंधन एवं बिजली के लिए रूस पर एवं अपने खनन उद्योग में निवेश के लिए चीन पर काफी हद तक आश्रित है।

सोमवार रात पहले जब पुतिन उलानबटार पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। पुतिन की पांच साल में देश की पहली यात्रा के लिए मंगलवार को मंगोलियाई और रूसी झंडों से राजधानी उलानबटार को सजाया गया। 

मंगोलिया पर भड़का यूक्रेन

मंगोलिया की धरती में पुतिन का स्वागत कीव, पश्चिम और उससे जुड़े समूहों के खिलाफ के रूप में देखा जा रहा है।

यूक्रेन ने पुतिन की इस यात्रा पर रोष के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मंगोलिया पर पुतिन के “युद्ध अपराधों” को छिपाने का आरोप लगाया है।

The post गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच मंगोलिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत, भड़क गया यूक्रेन… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

सीएम नीतीश कुमार ने आईएएस अधिकारी के सिर पर रखा गमला, वीडियो वायरल

News Desk News Desk May 26, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा से कहा……बिकने वाली परिसंपत्तियों की सूची सौंप दें
लाओस में जयशंकर की बैठक, वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा
ट्रेनी डॉक्टर हत्याकांड मामले के बाद ममता सरकार जागी
IndiGo ने यात्री से वसूल ली ‘Cute Fee’, लोग बोले- अब क्यूट होना भी अपराध…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?