By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नशे के खिलाफ थानी गांव की महिलाओं ने संभाली कमान, शाम से आधी रात तक लाठी-डंडों से पहरा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > नशे के खिलाफ थानी गांव की महिलाओं ने संभाली कमान, शाम से आधी रात तक लाठी-डंडों से पहरा
crimeUttarakhand

नशे के खिलाफ थानी गांव की महिलाओं ने संभाली कमान, शाम से आधी रात तक लाठी-डंडों से पहरा

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 24, 2026 10:16 am
Khabar 360 India Desk Published August 24, 2026
Share
SHARE

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के ओल्ड मसूरी रोड स्थित थानी गांव में नशे के कथित बढ़ते कारोबार और रात में संदिग्ध लोगों की आवाजाही से परेशान महिलाओं ने खुद गांव की निगरानी शुरू कर दी है। करीब 350 परिवारों वाले गांव में 30 से 35 महिलाएं रोज शाम से देर रात तक सड़कों पर पहरा दे रही हैं।

Contents
शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक निगरानीपुलिस गश्त की मांगमंदिर विवाद का भी पुलिस ने किया जिक्रडीएम से मिलकर सौंपेंगी ज्ञापन

शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक निगरानी

महिलाओं के मुताबिक, उनका पहरा शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात 12 बजे तक चलता है। गांव में किसी संदिग्ध व्यक्ति के पहुंचने या नशे की खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने पर महिलाएं फोन के जरिए एक-दूसरे को जानकारी देती हैं और समूह में मौके पर पहुंचती हैं।

महिलाओं का कहना है कि घर की जिम्मेदारियों के साथ रात में पहरा देना आसान नहीं है, लेकिन बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। बारिश के मौसम में बुजुर्ग महिलाओं की ड्यूटी का समय भी कम किया गया है।

पुलिस गश्त की मांग

स्थानीय महिलाओं का दावा है कि पुलिस से शिकायत के बाद कुछ दिनों तक पुलिस और पीएसी की मौजूदगी रही, लेकिन नियमित गश्त बंद होने के बाद उन्होंने खुद गांव की निगरानी शुरू कर दी। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से गांव में नशे की गतिविधियां बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

स्थानीय महिला सुनीता शर्मा के अनुसार, अभियान से जुड़े लोगों को धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है। महिलाओं ने कहा कि वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहतीं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को लेनी चाहिए।

मंदिर विवाद का भी पुलिस ने किया जिक्र

राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि थानी गांव में मंदिर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ लोगों पर सपेरा बस्ती के लोगों को मंदिर में प्रवेश से रोकने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की स्थिति पर नजर रख रही है।

डीएम से मिलकर सौंपेंगी ज्ञापन

महिलाओं ने अब जिलाधिकारी से मुलाकात कर गांव में नियमित पुलिस गश्त, नशे के कारोबार पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करने का निर्णय लिया है। महिलाओं का कहना है कि उनका अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन की ओर से गांव में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती।

You Might Also Like

बीरोंखाल में भीषण भूस्खलन से मोटरमार्ग बंद, चट्टानों और मलबे ने बढ़ाई दहशत

शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत; आरोपी पति फरार, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

SIR बैठक में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मतदाता सूची की आपत्तियों को लेकर तीखी नोकझोंक; भाजपाइयों का धरना

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

हरिद्वार संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर मंथन, शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने किया संवाद

TAGGED:guarding the area with sticks from dusk until midnight.The women of Thani village took charge of the drug menace
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला, दुष्कर्म पीड़िताओं की जांच केवल महिला डॉक्टर करें

News Desk News Desk July 30, 2024
दुनिया के वे देश जहां पुरुषों से ज्यादा हैं महिलाएं, देखें पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार की तिकड़ी ने कैमरे पर किया ऐतिहासिक प्रदर्शन
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
सरकार के 4 साल पर कांग्रेस का हमला, ‘बेमिसाल नहीं बेहाल’

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?