By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, महिलाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, महिलाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण…
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, महिलाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण…

News Desk
Last updated: June 1, 2025 8:35 pm
News Desk Published June 1, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण की ओर से आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपदा मित्र योजना की तर्ज पर “आपदा सखी योजना“ प्रारंभ किए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा इस योजना के शुरू होने से महिला स्वयंसेवकों को आपदा से पूर्व चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, राहत और बचाव कार्यों, मनोवैज्ञानिक सहायता आदि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सहायक सिद्ध होने के साथ आपदा प्रबंधन में समाज की सक्रिय सहभागिता को और ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनाएगी.

उन्होंने कहा यह कार्यशाला आपदा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली चुनौतियों के बेहतर प्रबंधन के लिए सहायक सिद्ध होगी. उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखण्ड संवेदनशील राज्य है. हमें बीते वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए काम करना है. मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता, लेकिन त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और समन्वित राहत और बचाव कार्यों से जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है. जिसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ सजगता एवं संवेदनशीलता भी बेहद जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन सभी विभागों का सामूहिक दायित्व है. जिसमें सभी विभागों के साथ आम जनता की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है. उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी का होना बेहद आवश्यक है. जब तक समाज जागरूक, प्रशिक्षित और सतर्क नहीं होगा, तब तक किसी भी सरकारी प्रयास का प्रभाव सीमित ही रहेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाओं के प्रभावी निपटारे के लिए हमें प्रोएक्टिव और रिएक्टिव दोनों प्रकार की रणनीतियों को अपनाना होगा. जैसे 2024 में गौरीकुंड में बादल फटने की घटना के दौरान प्रोएक्टिव अप्रोच अपनाकर हजारों लोगों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की थी. वर्ष 2024 में ही टिहरी जनपद के तोली गांव में हुए भू-स्खलन से पूर्व ही प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के कारण 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकी थी. आपदा के समय प्रभावितों के साथ खड़े रहना हमारी प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य सैन्य बलों से अधिकारियों को निरंतर समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए कहा. उन्होंने कहा भूस्खलन, बाढ़ और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर, जेसीबी, क्रेन एवं आवश्यक उपकरणों की तैनाती सुनिश्चित की जाए. साथ ही संवेदनशील और पुराने पुलों की तकनीकी जांच कर आवश्यकतानुसार बैली ब्रिज एवं वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भंडारण सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों में जलस्तर की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए तकनीकी यंत्रों और मानव संसाधन की तैनाती करने, खाद्यान्न, ईंधन, पेयजल एवं जीवनरक्षक औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति सभी जिलों में अभी से सुनिश्चित करने के साथ सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने आगामी मानसून में उत्तराखण्ड के लिए सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वनुमान लगाया है. ऐसे में उत्तराखण्ड के लिए 15 जून से सितंबर तक आपदा की नजर से महत्वपूर्ण समय है.

उत्तराखण्ड राज्य बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन, भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है. इनसे बचने के लिए बेहतर पूर्वानुमान, बुनियादी ढांचों, जन जागरूकता, बेहद जरूरी है. उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा बेहद सुचारू रूप से चल रही है. चार धाम यात्रा का प्रबंधन बेहद अच्छा है. उन्होंने कहा भूस्खलन के बचाव के लिए उत्तराखण्ड को एन.डी.एम.ए ने 140 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. एन.डी.एम.ए द्वारा 190 संवेदनशील झीलों के लिए उत्तराखण्ड को ₹40 करोड़ का आवंटन हो चुका है.

उन्होंने कहा फॉरेस्ट फायर को लेकर उत्तराखण्ड की तैयारियां इस वर्ष बेहद अच्छी हैं. उत्तराखण्ड को फॉरेस्ट फायर के लिए करीब 16 करोड़ रुपये की स्कीम को स्वीकृति प्रदान की है. भूकंप के लिए भी उत्तराखण्ड को आवश्यकता अनुसार धनराशि दी जाएगी. एन.डी.एम.ए ने पूरे देश में आने वाली आपदाओं के लिए गाइडलाइन बनाई हैं, जिसे जिले स्तर तक पहुंचाना है.

You Might Also Like

फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय खाते से निकाले ₹2 लाख! रुद्रप्रयाग के इंटर कॉलेज में वित्तीय घोटाले के आरोप

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड शासन सख्त, जनगणना में बाधा डालने वालों पर मुकदमा तय

देहरादून अस्पताल में AC ब्लास्ट से लगी आग, पुलिस ने जान जोखिम में डाल बचाए मरीज

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
BusinessNational

Stock market news: Paytm share price jumps 30% in one week. More steam left?

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk June 13, 2024
इजरायल-लेबनान संघर्ष में शांति की पहल, नेतन्याहू की कैबिनेट बैठक आज
ईरान इज़राइल को ‘तेल’ की धमकी दे रहा है, खामेनेई ने हिज़बुल्लाह के पास मंत्री भेजा…
Uttarakhand News: सीएम धामी का मीडियाकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, पत्रकारों के लिए मेडिकल कैंप के दिए निर्देश, कहा– समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं पत्रकार…
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आतंक के खतरे का स्तर बढ़ाया, संभवत: को किया संभावित

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?