By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सहकारिता मेले का शुभारंभ, ₹85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…..
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सहकारिता मेले का शुभारंभ, ₹85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…..
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सहकारिता मेले का शुभारंभ, ₹85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…..

News Desk
Last updated: October 29, 2025 6:43 pm
News Desk Published October 29, 2025
Share
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने जनपद की ₹85.14 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वह पिथौरागढ़ के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहकारिता की परंपरा भारत में प्राचीन काल से चली आ रही है. यह एक-दूसरे को परस्पर सहयोग द्वारा स्वावलंबी बनाने का प्रयास है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को “अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष” घोषित किया है, ताकि वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देकर सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में “सहकार से समृद्धि” के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में एक अलग सहकारिता मंत्रालय के गठन का निर्णय लिया. आज अमित शाह के नेतृत्व में यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा तैयार कर रहा है.

उन्होंने कहा कि देश में बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य उत्तराखण्ड से प्रारंभ हुआ था और आज प्रदेश की सभी 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण हो चुका है. राज्य की 24 समितियां जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं, जिनसे ग्रामीण जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही हैं. 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों और स्वयं सहायता समूहों को पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मछली पालन और फूलों की खेती जैसे कृषि कार्यों के लिए ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है. सहकारी समितियों के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों को ₹1 लाख का ब्याजमुक्त फसली ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के सहकारी बैंकों में ₹16 हजार करोड़ से अधिक की जमापूंजी है, जो इन संस्थाओं के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है. सहकारी समितियों के माध्यम से महिला उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिल रहा है. प्रदेश की 1 लाख 70 हजार से अधिक बहनों ने “लखपति दीदी” बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है.

You Might Also Like

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश के बजट का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो : रेखा आर्या

देहरादून बनेगा वैश्विक सिनेमा का केंद्र, आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 में 98 फिल्में चयनित

खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

भारत का फाइनेंशियल गेट-वे बनी गांधीनगर की गिफ्ट सिटी

News Desk News Desk October 16, 2024
चीन ने बना दी भविष्य की महामारियों से निपटने वाली वैक्सीन…
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
जापान में उठी अमेरिकी सैनिक को 7 साल की सजा देने की मांग 
सैनिक कल्याण मंत्री ने की सीडीएस जनरल से मुलाकात

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?