By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: सरकार का बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचारी, अतिक्रमण और अवैध कब्जाधारी सावधान, सीएम धामी ने कह दी ये बात…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: सरकार का बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचारी, अतिक्रमण और अवैध कब्जाधारी सावधान, सीएम धामी ने कह दी ये बात…
Uttarakhand

Uttarakhand News: सरकार का बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचारी, अतिक्रमण और अवैध कब्जाधारी सावधान, सीएम धामी ने कह दी ये बात…

News Desk
Last updated: March 23, 2025 8:48 am
News Desk Published March 23, 2025
Share
SHARE

देहरादून. तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार का प्रहार जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उनका जनता के बीच खडे़ होकर सामना किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे कथनानुसार ही उत्तराखण्ड प्रगति कर रहा है. निश्चित तौर पर यह दशक उत्तराखण्ड का होगा.

भ्रष्टाचारी, अतिक्रमण और अवैध कब्जाधारी सावधान : सीएम धामी ने साफ किया रुख, कह  दी ये बात - Lalluram

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्ष में सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियां आईं, लेकिन सरकार ने धरातल पर जाकर उसका सामना किया. रैणी, सिलक्यारा, केदार घाटी से लेकर हालिया माणा की आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संकट के समय पीछे रहकर काम नहीं किया जाता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 में जिस विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसमेें अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्तराखण्ड पूरी सामर्थ्य से काम कर रहा है. उन्होंने कनेक्टिविटी के विस्तार की बात करते हुए कई उदाहरण दिए और कहा कि उत्तराखण्ड अपनी क्षमताओं का आंकलन करते हुए इसी अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अवैध निर्माण, कब्जों, अतिक्रमण केे खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. भ्रष्टाचार पर और सख्त प्रहार किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण समेत लखपति दीदी जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन से मातृ शक्ति के कल्याण के लिए ठोस कार्य किए गए हैं. आंदोलनकारियों के लिए दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है. प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मेलन केे माध्यम सेे प्रवासियों को राज्य के साथ जोड़ा गया.

चुनौतियों के बाद भी निरंतर आगे बढ़ रहे- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में राज्य का पूरे देश में 13 वां स्थान पर आना सुखद संकेत है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो या जी-20 बैठकों का आयोजन उत्तराखण्ड को इन आयोजनों से दूरगामी लाभ मिला है. सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में देश में पहला स्थान महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा है.

उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में राज्य का सालाना बजट एक लाख करोड़ को पार कर जाना बताता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में कुंभ और इसके बाद नंदा राजजात का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है. उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़ी सफलता की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार धाम यात्रा, शीतकालीन यात्रा समेत राज्य के कई स्थानों पर पहुंचकर पर्यटन विकास में अभूतपूर्व योगदान किया.

You Might Also Like

उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग का अलर्ट: VVIP सुरक्षा के लिए विशेष बैठक आयोजित

News Desk News Desk August 3, 2024
उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा, CM ने दिए निर्देश
Uttarakhand News: ‘यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं’, CM धामी ने परीक्षा में फेल हुए छात्रों को दिया संदेश, कहा- ‘असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है’….
AIR INDIA विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, सिंगापुर ने तुरंत भेजे फाइटर जेट…
कभी न हारने वाले देश की चौतरफा घेराबंदी…लेबनान का इजराइल पर हमला…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?