By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News- राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर विशेष तैयारी: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान…..
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News- राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर विशेष तैयारी: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान…..
Uttarakhand

Uttarakhand News- राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर विशेष तैयारी: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान…..

News Desk
Last updated: October 31, 2025 7:41 pm
News Desk Published October 31, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस अवसर पर विभिन्न विभाग अपने स्तर से विशेष कार्यक्रम और जनकल्याणकारी पहल भी कर रहे हैं, जिनमें जनजागरूकता अभियान एवं शिविरों का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल है. राज्य सरकार का लक्ष्य रजत जयंती समारोह को जनभागीदारी से सार्थक बनाना है.

इसी क्रम में साइबर कोषागार, देहरादून में दिनांक 3 नवंबर 2025 से दिनांक 9 नवंबर 2025 तक पेंशन जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. दिनांक 3 नवंबर को पेंशन स्वीकृति पारिवारिक पेशन प्रारम्भ करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों एवं परेशानियों को दूर करने के लिए जागरूक अभियान चलाया जाएगा. वहीं 4 नवंबर को पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र को डिजिटल माध्यम से जमा करवाने के सम्बन्ध में जानकारी, जागरूकता, प्रशिक्षण दिया जाएगा.

5 नवंबर को पेंशनरों को आयकर सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जाएगी. 6 नवंबर को पेंशनरों को राज्य स्वास्थ्य योजना और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी शिविर में दी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. दिनांक 7 नवंबर को पुलिस विभाग और बैंकों के सहयोग से कार्मिकों और पेशनरों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम समेत पेशनरों के लिए पेंशन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा.

साइबर कोषागार, देहरादून में 8 नवंबर को 80 वर्ष से ज्यादा आयु वाले पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की “Door step” सुविधा प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी. 9 नवंबर को जनपद स्तर पर कार्यरत विभिन्न आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न देयकों एवं पेंशन प्रपत्रों में पायी जाने वाली कमियों और त्रुटियों के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी और समाधान किया जाएगा.

राज्य स्थापना की रजत जयन्ती पर कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में कौशल एवं रोजगार महोत्सव, 2025 का आयोजन दिनाक 6 नवम्बर, 2025 को जनपद देहरादून के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक), निरंजनपुर, माजरा में किया जाना प्रस्तावित है. इसमे प्रदेश भर से हजारों युवा प्रतिभाग करेंगे. इस महोत्सव में सैक्टोरियल पंडाल और विभागीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा.

सैक्टोरियल पण्डाल में उद्योग विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पर्यटन विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा. सैक्टीरियल पण्डालों में विभाग से सम्बन्धित विशेष उपलब्धियों के बारे में युवाओं को बताया जाएगा. साथ ही इन पंडालों में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को भी बुलाया जाएगा, जो युवाओं को जागरूक और प्रेरित करेंगे. विभागीय प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल में राज्य सरकार के समस्त विभाग अपने विषय को ध्यान में रखते हुए विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाएंगे, जिससे युवाओं को राज्य सरकार की ओर से संचालित रोजगार समेत स्वराजगार एवं लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रमो को जानने का अवसर मिलेगा.

You Might Also Like

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश के बजट का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो : रेखा आर्या

देहरादून बनेगा वैश्विक सिनेमा का केंद्र, आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 में 98 फिल्में चयनित

खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

इजरायल को हर हाल में सपोर्ट करता है अमेरिका, मिडिल-ईस्ट की मजबूरी या फिर जरूरत; क्या वजह…

News Desk News Desk October 8, 2024
कनाडा के टोरंटो में म्यूजिक स्टूडियो के बाहर 100 राउंड की गोलीबारी, 23 गिरफ्तार
Uttarakhand News: अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सेविका व मिनी कर्मचारी संगठन की सदस्य—CM धामी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन…..
महाराष्ट्र से हरियाणा तक मंथन तेज, भाजपा ऐसी सीटों पर पहले ही उतारेगी कैंडिडेट…
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा जल्द होगी शुरू, पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?