By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: भारत से जाकर कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शनों में शामिल हो रहे युवा, एक लालच बना वजह…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > भारत से जाकर कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शनों में शामिल हो रहे युवा, एक लालच बना वजह…
National

भारत से जाकर कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शनों में शामिल हो रहे युवा, एक लालच बना वजह…

News Desk
Last updated: September 3, 2024 10:54 am
News Desk Published September 3, 2024
Share
SHARE

कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले लोगों में भारत से गए युवाओं की संख्या में इजाफा दिख रहा है।

भारतीय अधिकारियों ने इसे लेकर चिंता जताई है। उन्हें संदेह है कि ऐसे लोग बड़ी संख्या में खालिस्तानियों के कनाडा में होने वाले प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं, जो वहां बसना चाहते हैं।

इन लोगों को लगता है कि खालिस्तान की मांग वाले प्रदर्शनों में शामिल होकर वे वहां की सरकार के समक्ष माहौल बना लेंगे। कई युवा तो ऐसे भी हैं, जो इन आंदोलनों में शामिल होकर सेल्फी भी लेते हैं।

माना जा रहा है कि इन लोगों के प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि कनाडा सरकार ने प्रवासियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कुछ ऐलान किए हैं।

अब तक अधिकारियों को जानकारी मिली है कि करीब आधा दर्जन ऐसी इमिग्रेशन फर्म्स हैं, जो लोगों को सलाह दे रही हैं कि यदि वे कनाडा में रहना चाहते हैं तो खालिस्तान से जुड़े आंदोलनों में हिस्सा लें।

इससे कनाडा की सरकार से नागरिकता के लिए दावा करने में मदद मिलेगी। एक अधिकारी ने बताया, ‘कुछ युवाओं को तस्वीरें लेते हुए देखा गया है।

इनमें से ज्यादातर शायद नागरिकता के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। यह एक रैकेट का हिस्सा है।’ इस साल खालिस्तान समर्थकों ने कई प्रदर्शन किए हैं। इन लोगों ने कई बार भारतीय कौंसुलेट्स को घेरा और राजनयिकों के साथ भी बदसलूकी करने की कोशिश की गई।

यही नहीं बीते शनिवार को भी खालिस्तानियों ने एक प्रदर्शन किया था। इस दौरान दिलावर बब्बर नाम के उस खालिस्तानी के पोस्टर लहराए गए, जो एक आत्मघाती हमलावार था।

उसने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की 29 साल पहले हत्या कर दी थी। यही नहीं ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर इंदिरा गांधी की हत्या के चित्रण वाली तस्वीरें भी लहराई गई थीं।

हालांकि अब तक यह प्रमाण नहीं मिले हैं कि इन रैलियों को आयोजित करने वालों ने ही वहां अस्थायी तौर पर बसे युवाओं को आमंत्रित किया था।

हालांकि नई दिल्ली में इस बात का संदेह जताया जा रहा है। इसकी वजह यह भी है कि इस साल कनाडा के लिए अप्लाई करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

डेटा के मुताबिक इस साल जनवरी से लेकर जून तक 16800 लोगों ने कनाडा में रहने के लिए आवेदन किया था। यह 2023 में पूरे साल किए गए आवेदनों से भी अधिक है। इस तरह माना जा रहा है कि इस साल यह आंकड़ा कम से 25000 तक पहुंच सकता है।

माना जाता है कि कनाडा में पीएम जस्टिन ट्रूडो की सत्ता आने के बाद आवेदन करने वाले भारतीयों की संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ है। 2015 में तो यह आंकड़ा महज 380 का ही था।

The post भारत से जाकर कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शनों में शामिल हो रहे युवा, एक लालच बना वजह… appeared first on .

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

भारतीय या अश्वेत? कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप का नस्लीय कमेंट, खूब हुआ विरोध…

News Desk News Desk August 1, 2024
सीएम धामी का बागेश्वर दौरा: विकास कार्यों की रफ्तार देखी, युवा खिलाड़ियों से की सीधी बातचीत
लेबनान-सीरिया में पेजर विस्फोट में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं
सुनीता विलियम्स जिस स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गई थीं, वो लौट रहा वापस; यहां देख सकेंगे LIVE…
तानाशाह किम जोंग उन के देश में भूख से बिलख रहे बच्चे? पुतिन ने भिजवाईं 447 बकरियां…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?