By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: व्लादिमीर पुतिन आपको खा जाएंगे; तीखी बहस में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या-क्या सुनाया…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > व्लादिमीर पुतिन आपको खा जाएंगे; तीखी बहस में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या-क्या सुनाया…
World News

व्लादिमीर पुतिन आपको खा जाएंगे; तीखी बहस में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या-क्या सुनाया…

News Desk
Last updated: September 11, 2024 10:46 am
News Desk Published September 11, 2024
Share
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैंपेन जोर पकड़ रहा है।

इस बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस के बीच पहली डिबेट हुई है। इस डिबेट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए।

एक तरफ ट्रंप ने कहा कि हैरिस जीतीं तो फिर इजरायल के अस्तित्व पर ही खतरा पैदा हो सकता है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध भी खत्म कराने की बात कही।

इस पर हैरिस ने कहा कि आपको तो व्लादिमीर पुतिन खा जाएंगे। हालांकि इस दौरान एक दिलचस्प वाकया यह भी रहा कि 8 सालों में पहली बार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस आमने-सामने आए तो गर्मजोशी दिखाई और हाथ भी मिलाया।

डिबेट के दौरान गाजा के युद्ध का भी मसला उठा। इस पर कमला हैरिस ने कहा कि मैं तो टू-स्टेट सॉल्यूशन की बात करती हैं। इस पर डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि यदि मैं राष्ट्रपति होता तो वहां समस्या इस स्तर तक पहुंचती ही नहीं।

उन्होंने कहा कि कमला हैरिस तो इजरायल से नफरत करती हैं और उस क्षेत्र के अरबों से भी उतनी ही उन्हें नफरत है। इस पर कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप का दावा गलत है और मैं इजरायल के साथ हूं। वहीं जवाबी हमला बोलते हुए हैरिस ने कहा कि यदि ट्रंप राष्ट्रपति होते तो अब तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कीव में होते।

उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन के दवाब में आप तो हथियार ही डाल देते। कमला हैरिस ने कहा, ‘व्लादिमीर पुतिन तो कीव में बैठे होते और उनकी नजर बाकी यूरोप पर होती। इसकी शुरुआत वह पोलैंड से करते। क्या आप जानते हैं कि एक तानाशाह से दोस्ती का क्या नतीजा हो सकता है।

वह तो आपको लंच में ही खा लेंगे।’ इस बीच एक सवाल ट्रंप से यह भी पूछा गया कि क्या वह रूस से जंग में यूक्रेन की जीत चाहते हैं? इस पर ट्रंप ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि हम युद्ध रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जंग का रुकना ही अमेरिका के हित में है।

यही नहीं इस दौरान बहस ने तब दिलचस्प मोड़ लिया, जब बाइडेन सरकार की असफलताओं को डोनाल्ड ट्रंप गिनाने लगे। इस पर कमला हैरिस ने कहा कि आप बाइडेन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

वहीं यह पूछे जाने पर कि आखिर आप कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर टिप्पणी क्यों करते हैं? ट्रंप ने कहा, ‘मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि हैरिस क्या है।

मैं तो कहीं पढ़ा था कि वह ब्लैक नहीं हैं।’ इस पर कमला हैरिस ने कहा कि यह एक आपदा सरीखा है कि डोनाल्ड ट्रंप उनकी नस्लीय पहचान का इस्तेमाल करते रहे हैं।

The post व्लादिमीर पुतिन आपको खा जाएंगे; तीखी बहस में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या-क्या सुनाया… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

 यूपी, एमपी में बारिश और ओलावृष्टि का दौर, बढ़ेगी ठंड  

News Desk News Desk December 29, 2024
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से दोस्ती पर धमकाया…
बांग्लादेश की जेल में घुसे प्रदर्शनकारी छात्र, लगाई आग; सैकड़ों कैदियों को छुड़ाया…
Raging Rhino Position Remark: Victory jack-in-the-box slot totally slot games lights free revolves to $250,one hundred! SRMAP QAR
क्या है योम किप्पुर? 1973 के बाद पहली बार डर के साए में त्योहार मना रहे इजरायल के यहूदी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?