By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: फर्जी मेजर बनकर सोशल मीडिया पर छाया युवक, SOG ने किया पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > फर्जी मेजर बनकर सोशल मीडिया पर छाया युवक, SOG ने किया पर्दाफाश
crimeUttarakhand

फर्जी मेजर बनकर सोशल मीडिया पर छाया युवक, SOG ने किया पर्दाफाश

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 3, 2026 10:08 am
Khabar 360 India Desk Published September 3, 2026
Share
SHARE

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर नैनीताल SOG की कार्रवाई; मोबाइल से सेना की वर्दी वाली तस्वीरें, वीडियो और फर्जी प्रतीत होने वाला पहचान पत्र बरामद

हल्द्वानी,  सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताने वाले एक युवक का नैनीताल पुलिस की SOG ने पर्दाफाश किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में सेना के अधिकारी की वर्दी वाली तस्वीरें और वीडियो के साथ एक फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card भी बरामद हुआ।

Contents
मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर नैनीताल SOG की कार्रवाई; मोबाइल से सेना की वर्दी वाली तस्वीरें, वीडियो और फर्जी प्रतीत होने वाला पहचान पत्र बरामदInstagram पर खुद को बताया सेना का मेजरAI और Google Gemini से तैयार की मॉफ तस्वीरेंमोबाइल से मिले अहम साक्ष्यये सामान हुआ बरामदचंपावत का रहने वाला है युवकSOG टीम ने की कार्रवाई

Instagram पर खुद को बताया सेना का मेजर

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर को मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने SOG कार्यालय हल्द्वानी में सूचना दी थी कि रोहित सिंह मेहता नाम का युवक Instagram पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर सेना की वर्दी वाली तस्वीरें और पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है। सूचना की जांच में उसके भारतीय सेना में कार्यरत होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में टीम ने युवक की तलाश शुरू की। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस को उसके हल्द्वानी के गोरापड़ाव क्षेत्र में एक पेंट के गोदाम में काम करने की जानकारी मिली, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।

AI और Google Gemini से तैयार की मॉफ तस्वीरें

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, युवक ने बताया कि उसने इंटरनेट और सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली तस्वीरें हासिल की थीं। इसके बाद Artificial Intelligence और Google Gemini की मदद से मॉफ तस्वीरें तैयार कराईं और उन्हें Instagram पर अपलोड किया।

इन तस्वीरों के जरिए वह खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर प्रदर्शित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवक ने फर्जी पहचान बनाने का उद्देश्य सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाना और युवतियों को प्रभावित करना बताया।

मोबाइल से मिले अहम साक्ष्य

SOG टीम ने युवक के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच की। पुलिस के अनुसार, मोबाइल में सेना के अधिकारी की वर्दी वाली कई फोटो और वीडियो सुरक्षित मिले। इसके अलावा एक Army Identity Card भी बरामद हुआ, जो प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हुआ।

पुलिस ने भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण कर फर्जी पहचान प्रदर्शित करने और धोखाधड़ी के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में धारा 168, 318(3) और 319(2) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही धारा 35(3) BNSS के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये सामान हुआ बरामद

  • दो स्मार्ट मोबाइल फोन
  • एक आधार कार्ड
  • एक पैन कार्ड
  • सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो और वीडियो
  • फर्जी प्रतीत होने वाला Army Identity Card

चंपावत का रहने वाला है युवक

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक रोहित सिंह मेहता (20) पुत्र खुशाल सिंह मेहता है। वह ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, जनपद चंपावत का निवासी है और वर्तमान में गोरापड़ाव, हल्द्वानी में रह रहा था।

SOG टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल अशोक सिंह रावत, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

You Might Also Like

पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: 55 गर्भवतियों का एंबुलेंस में प्रसव, 425 को किया हायर सेंटर रेफर

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर-बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील

26 मदरसों को CM धामी ने दिए मान्यता प्रमाण-पत्र, बोले- आधुनिक शिक्षा से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

TAGGED:SOG exposes the ruse.Youth gains social media fame posing as a fake Major;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 30 लाख के इनामी 16 नक्सली ढेर

News Desk News Desk October 6, 2024
आतंकवाद पर जयशंकर का सख्त बयान: 26/11 के बाद जो कदम उठाने चाहिए थे, उन्हें बालाकोट-उरी में उठाया गया
PAK का बड़ा ऐलान, गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को मिलेगा दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान…
Uttarakhand News: उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म डेस्टिनेशन बनने की राह पर- सीएम धामी “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए…
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का संसद में जोरदार हमला

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?