By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ऋषिकेश: महिला से रेप का आरोप, बाप-बेटे समेत 3 पर केस; एक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > ऋषिकेश: महिला से रेप का आरोप, बाप-बेटे समेत 3 पर केस; एक गिरफ्तार
crimeUttarakhand

ऋषिकेश: महिला से रेप का आरोप, बाप-बेटे समेत 3 पर केस; एक गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: April 6, 2026 11:36 am
Khabar 360 India Desk Published April 6, 2026
Share
SHARE

ऋषिकेश:

तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन रसूखदार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, पिता- -पुत्र फरार हैं.
साल 2021 से कर रहे थे महिला का शोषण: पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, शोषण का यह सिलसिला साल 2021 से चल रहा था. महिला का आरोप है कि उसके पति के व्यापारिक साझेदार मनजीत जौहर, उसके बेटे मानव जौहर और उनके पार्टनर कुशाग्र शर्मा (रोमी) ने उसकी मजबूरी एवं पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.
एक पेंट हाउस में ले गया था पति: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति इन आरोपियों को अपना ‘भगवान’ की तरह मानते थे और घर चलाने
का जरिया बताते थे. आरोप है कि जनवरी 2022 में मनजीत जौहर ने घर में घुसकर पहली बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. सास को बताने पर भी कोई मदद नहीं मिली. आरोप है कि इसके बाद फरवरी 2023 में पति खुद पीड़िता को एक पेंट हाउस में ले गया.

विभिन्न होटलों में ले जाकर बार-बार किया दुष्कर्म: जहां आरोप है कि मानव जौहर ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की और अश्लील फोटो खींचे. इसके बाद कुशाग्र शर्मा (रोमी) ने उन तस्वीरों के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू किया. उसे देहरादून और ऋषिकेश के विभिन्न होटलों में ले जाकर बार-बार दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अब तक चुप रहने की वजह बताते हुए कहा कि आरोपी उसे बार-बार उसके बीमार पिता और उसकी इकलौती बेटी को जान से मारने की धमकी देते थे.
आरोपी पीड़िता को देते थे धमकी: पीड़िता के मुताबिक, आरोपी कहते थे कि उसके परिवार को ऐसी जगह ठिकाने लगा देंगे कि कोई ढूंढ नहीं पाएगा. आखिरकार मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद हिम्मत जुटाकर वो पुलिस के पास पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ दुष्कर्म, गलत तरीके से बंधक बनाने और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है.
एक आरोपी कुशाग्र शर्मा गिरफ्तार, बाप-बेटे चल रहे फरार: पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी कुशाग्र शर्मा (रोमी) को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य फरार आरोपियों में मनजीत जौहर और मानव जौहर की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

You Might Also Like

उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन

मिशन 2047: सीएम धामी ने बताया समृद्ध भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्व

उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, महाराष्ट्र के बुजुर्ग दंपति की मौत, 3 घायल

नंदा देवी राजजात यात्रा: केदारखंड और मानसखंड का दिव्य समागम

TAGGED:are accused of raping a woman; one arrested.including a father and sonRishikesh: Three people
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ 100 देशों में प्रवासी भारतीयों ने किया प्रदर्शन

News Desk News Desk December 9, 2024
चकमा देने का बनाया प्लान: अब हमास चीफ की हत्या करना नहीं होगा आसान
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक जीवन रक्षक प्रक्रिया
7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, अगले हफ्ते से सताने लगेगी ठंड –

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?