By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹218 करोड़ की मंजूरी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹218 करोड़ की मंजूरी
Uttarakhand

उत्तराखंड में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹218 करोड़ की मंजूरी

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 14, 2026 10:12 am
Khabar 360 India Desk Published October 14, 2026
Share
SHARE

21 अशासकीय महाविद्यालयों के कर्मचारियों के वेतन के लिए ₹77.69 करोड़ स्वीकृत, सड़क, पर्यटन और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों को भी मिलेगी गति

Contents
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 13.48 करोड़ रुपये21 अशासकीय महाविद्यालयों के वेतन के लिए 77.69 करोड़सड़क, मंदिर और पर्यटन सुविधाओं के लिए धनराशिशारदा नदी के फ्लड प्लेन जोनिंग कार्य को मंजूरीसड़क अवसंरचना के नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़

देहरादून। उत्तराखंड में विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न मदों में वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इनमें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राज्यांश, अशासकीय महाविद्यालयों के कर्मचारियों के वेतन, ग्रामीण संपर्क मार्गों, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं, बैराज के स्लोप प्रोटेक्शन और सड़क अवसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 13.48 करोड़ रुपये

चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटिनेंस और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन-1.0 के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्रांश के सापेक्ष राज्यांश के रूप में 13.48 करोड़ रुपये राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित मदों में नया लेखाशीर्ष खोलने की अनुमति भी प्रदान की गई है।

21 अशासकीय महाविद्यालयों के वेतन के लिए 77.69 करोड़

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान के लिए 77.69 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए कुल 155.38 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसके सापेक्ष शेष राशि जारी करने को मंजूरी दी गई है।

सड़क, मंदिर और पर्यटन सुविधाओं के लिए धनराशि

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में निर्माण और विकास कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा दर में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 93.08 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, खटीमा विधानसभा क्षेत्र के शिव मंदिर अंजनिया में सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर और खूनी गांव तक सड़क निर्माण के प्रथम चरण के लिए 92.32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में बागेश्वर-पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक रूट पर स्थित पर्यटक आवास गृह फुरकिया की मरम्मत और सुधार के लिए 4.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के द्वाराखाल/एकेश्वर विकासखंड में सतपुली बैराज की पुनरीक्षित लागत में शामिल स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों के लिए 4.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

शारदा नदी के फ्लड प्लेन जोनिंग कार्य को मंजूरी

राज्य सेक्टर के अंतर्गत शारदा (काली) नदी में फ्लड प्लेन जोनिंग के लिए कंसल्टेंसी कार्य हेतु 47.31 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य का उद्देश्य नदी के बाढ़ क्षेत्र से संबंधित नियोजन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

सड़क अवसंरचना के नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़

केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत नौ कार्यों के लिए कुल 288.41 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में 115.36 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

इन स्वीकृतियों से स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च शिक्षा, संपर्क मार्गों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन सुविधाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

You Might Also Like

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान; श्रमदान से शुरू किया मोटर मार्ग निर्माण

उत्तराखंड में बढ़ रहा मेडिकल शिक्षा का दायरा, पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी कॉलेज

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

सीएम धामी का अधिकारियों को अल्टीमेटम, सड़कें गड्ढामुक्त करें, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

उत्तराखंड: वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई आधुनिक चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झील पर रहेगी नजर

TAGGED:health services in Uttarakhand.₹218 crore approved for development works and
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्लैन तैयार, सरकार कर रही है सेना से बात…

News Desk News Desk August 7, 2024
Uttarakhand News: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, CM धामी बोले- ‘यह नया भारत है, जो दुश्मनों को करारा जवाब देता है’…
माउंट एकांकागुआ और नुन-कुन की चोटियों पर फतह, मुख्यमंत्री ने पर्वतारोहण दलों का किया सम्मान
कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा: प्रमुख नामों की सूची जारी
एआई नए आविष्कारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: रिपोर्ट

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?