By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हेलीपैड, सड़क, न्यायिक और कारागार अवसंरचना के विकास हेतु ₹51 करोड़ मंजूर: सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > हेलीपैड, सड़क, न्यायिक और कारागार अवसंरचना के विकास हेतु ₹51 करोड़ मंजूर: सीएम धामी
Uttarakhand

हेलीपैड, सड़क, न्यायिक और कारागार अवसंरचना के विकास हेतु ₹51 करोड़ मंजूर: सीएम धामी

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 21, 2026 7:43 am
Khabar 360 India Desk Published July 21, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 8.91 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम सुनकुण्डी (जखोल) में हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 1.08 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हैलीपैड निर्माण कार्य किये जाने के अन्तर्गत 02 कि०मी० पहुंच मार्ग व हैलीपैड साईट डेवलपमेंट हेतु प्रथम चरण में ₹ 8.30 लाख के साथ ही सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट, देहरादून पी०टी०बी० में विद्युतीकरण एवं सिविल कार्यों के निष्पादन हेतु अवशेष धनराशि ₹ 50 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा चम्पावत मंच तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किये जाने हेतु ₹ 2.64 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखण्ड हवालबाग में लोधिया से चौगू (4.500 से 9.500 तक 5 किमी०) मोटर मार्ग का पुर्ननिर्माण एवं सुधारीकरण हेतु ₹ 3.84 करोड तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग  पर सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मी० चौड़ाई में परिवर्तित किये जाने हेतु ₹ 16.87 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट-नैनीडांडा ग्राम उठिडागांव के निर्माण कार्य हेतु प्रथम किश्त में ₹ 1.62 करोड़,  जिला कारागार, टिहरी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल (वी०सी०क्यूबिकल्स एवं आवश्यक उपकरण सहित) निर्माण हेतु ₹ 2.14 करोड की  स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 85.72 लाख के साथ ही पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयन्त्र एवं साज-सज्जा हेतु ₹ 25.00 करोड़ के सापेक्ष ₹ 15.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

You Might Also Like

मंदिर समिति विवाद गरमाया: हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस पर जांच प्रभावित करने का लगाया आरोप

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, यात्रा मार्ग पर 24 घंटे मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

हरिद्वार डबल मर्डर मिस्ट्री: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं के शव जंगल में दफन मिले, मुख्य पुजारी समेत कई संदिग्ध फरार

भारी बारिश का असर: देहरादून-मसूरी मार्ग क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने अगले आदेश तक यातायात किया बंद

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश

TAGGED:and prison infrastructure: CM DhamijudicialRoad₹51 crore approved for the development of helipad
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

कोलकाता के जय भट्टाचार्य पर ट्रंप ने जताया भरोसा, अमेरिका में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी…

News Desk News Desk November 27, 2024
अमेरिका में तीन घरों में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या 
रील के लिए चलती ट्रेन में शख्स ने फाड़ा ट्रेन का सीट कवर
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं
अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ : जोशी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?