By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में 3.5 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को झटका; अब दोबारा कनेक्शन चालू कराने का मौका
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में 3.5 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को झटका; अब दोबारा कनेक्शन चालू कराने का मौका
Uttarakhand

उत्तराखंड में 3.5 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को झटका; अब दोबारा कनेक्शन चालू कराने का मौका

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 14, 2026 9:22 am
Khabar 360 India Desk Published November 14, 2026
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराने वाले लाखों उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राज्यभर में सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने के चलते करीब 3.5 लाख गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। इनमें अकेले इंडेन गैस के करीब 2.5 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में लगभग 1.15 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण बंद किए गए हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए अब उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा कनेक्शन चालू कराने का मौका दिया जा रहा है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का सत्यापन करने के उद्देश्य से ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की थी। इसका मौजूदा एलपीजी संकट से सीधा संबंध नहीं है। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया गया और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता निर्धारित समय के भीतर अपनी केवाईसी पूरी नहीं करा सके।

ई-केवाईसी नहीं कराने का असर अब उपभोक्ताओं को मिलने वाली गैस सेवाओं पर पड़ रहा है। ऐसे उपभोक्ता फिलहाल गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं और न ही उन्हें सब्सिडी का लाभ मिल पा रहा है। इंडेन के डिवीजनल एलपीजी सेल्स हेड स्वर्ण सिंह के अनुसार, करीब 10.60 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसके चलते उन्हें पहले की तरह गैस सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। हालांकि, ऐसे उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर समस्या के समाधान में मदद ले सकते हैं।

देहरादून में भी ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक है। जिले में करीब 1.15 लाख कनेक्शनधारियों ने निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की। पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के मुताबिक, ई-केवाईसी कराने की समयसीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं की मदद की जा रही है। उपभोक्ता दोबारा कनेक्शन रीजेनरेट कराने के लिए एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपलब्ध है।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया में सबसे बड़ी परेशानी उन परिवारों को हुई है, जिनके गैस कनेक्शन परिवार के किसी ऐसे सदस्य के नाम पर हैं, जो रोजगार या अन्य कारणों से राज्य से बाहर रहता है, जबकि उसका परिवार उत्तराखंड में ही निवास करता है। ऐसे मामलों में कनेक्शनधारक की बायोमेट्रिक पहचान के लिए खुद गैस एजेंसी पहुंचने की व्यवस्था परेशानी का कारण बनी। इसके चलते कई उपभोक्ता समय रहते सत्यापन नहीं करा पाए।

फिलहाल गैस एजेंसियां ऐसे उपभोक्ताओं की मदद कर रही हैं, जिनके कनेक्शन ई-केवाईसी के अभाव में ब्लॉक हुए हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनका कनेक्शन दोबारा चालू हो सके। राज्यभर में करीब 3.5 लाख गैस कनेक्शन प्रभावित होने से यह मामला लाखों परिवारों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

You Might Also Like

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में घर के वॉशरूम में घुसा गुलदार, कुत्ते को बनाया शिकार

उत्तराखंड में मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का बढ़ा दायरा, एमबीबीएस की सीटें 1700 के करीब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

गौचर से जौलजीबी तक मेलों की रौनक, विकास योजनाओं से मजबूत होगा उत्तराखंड

मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला आधुनिक पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता

TAGGED:3.5 lakh gas connections blocked in Uttarakhand;consumers face a setback for failing to complete e-KYC—now an opportunity to get connections reactivated.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

सुरक्षाबलों को मिला आतंकी ठिकाना, ग्रेनेड और गोला-बारूद किया नष्ट

News Desk News Desk November 24, 2024
2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य…
नशे के खिलाफ थानी गांव की महिलाओं ने संभाली कमान, शाम से आधी रात तक लाठी-डंडों से पहरा
शेख हसीना सरकार में मंत्री और सांसद रहे नेताओं पर अब भी कहर, बहन का घर लूटा…
एनसीएएचपी तीन साल बाद भी लागू नहीं……केंद्र और राज्यों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?