By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: चीन ने बना दी भविष्य की महामारियों से निपटने वाली वैक्सीन…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > चीन ने बना दी भविष्य की महामारियों से निपटने वाली वैक्सीन…
News

चीन ने बना दी भविष्य की महामारियों से निपटने वाली वैक्सीन…

News Desk
Last updated: September 12, 2024 11:03 am
News Desk Published September 12, 2024
Share
SHARE

कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी और लाखों लोगों की जान ली।

पूरी दुनिया को लंबे समय तक लॉकडाउन रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दुनिया किसी अगली महामारी के लिए तैयार है? ये सवाल तब और अहम हो जाता है जब कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स सामने आ रहे हैं।

वुहान इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के शोधकर्ताओं ने एक नई नैनोवैक्‍सीन तैयार की है, जो सभी प्रमुख कोविड-19 वेरिएंट्स के खिलाफ व्यापक सुरक्षा का दावा करती है और भविष्य में आने वाले कोरोनावायरस के नए वैरिएंट्स से भी बचाव कर सकती है।

वुहान इंस्‍टीट्यूट की टीम को कभी कोविड-19 महामारी पैदा करने के लिए दोषी ठहराया गया था। कहा जाता है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान स्थित इसी लैब से निकला था।

अब इस लैब ने दावा किया है कि उसकी मौजूदा वैक्‍सीन कोविड-19 संक्रमण को रोकने और मृत्यु दर को कम करने में तो सक्षम हैं, लेकिन ये सभी वेरिएंट्स के खिलाफ पूर्ण सुरक्षा प्रदान नहीं कर पातीं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस नई नैनोवैक्‍सीन को विकसित करने वाली टीम ने एक इंट्रानेजल नैनोपार्टिकल वैक्‍सीन बनाई है, जो कोरोनावायरस के एपिटोप्स और ब्लड प्रोटीन फेरिटिन को संयोजित करती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वैक्‍सीन डेल्टा, ओमिक्रॉन और वुहान में 2020 में पहचाने गए डब्ल्यूआईवी04 वेरिएंट जैसे कई वेरिएंट्स के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने का वादा करती है। शोधकर्ताओं ने जून में एसीएस नैनो नामक एक पेयर-रिव्यू जर्नल में प्रकाशित एक लेख में लिखा, “सार्स-सीओवी-2 वेरिएंट्स और म्यूटेशंस के कारण चल रही और भविष्य की महामारियां प्रभावी वैक्‍सीन की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं, जो व्यापक सुरक्षा प्रदान कर सकें।” उन्होंने कहा, “हमारी नैनोवैक्‍सीन प्री-एग्जिस्टिंग न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज के संरक्षित एपिटोप्स को टारगेट करती है। यह एक व्यापक सुरक्षा प्रदान करने वाली सार्स-सीओवी-2 वैक्‍सीन के रूप में एक संभावित वैक्सीन हो सकती है।”

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैश्विक वैज्ञानिकों ने कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच की है, जिसमें ज्यादातर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह वायरस जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है।

वहीं, पिछले साल अमेरिकी खुफिया विभाग के प्रमुख ने कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कोविड-19 वायरस चीनी सरकार के वुहान रिसर्च लैब में बनाया गया था।

इस सदी में कोविड-19 और 2003 में हुए गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (SARS) के अलावा, मिडिल ईस्‍ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) भी एक कोरोनावायरस जनित बीमारी है, जिसने 2012 से हजारों लोगों को संक्रमित किया है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोनावायरस के निरंतर म्यूटेशन से नए वेरिएंट्स पैदा होते रहेंगे, जिनमें से कुछ अत्यधिक संक्रामक हो सकते हैं और भविष्य में महामारी या वैश्विक संकट का कारण बन सकते हैं।

The post चीन ने बना दी भविष्य की महामारियों से निपटने वाली वैक्सीन… appeared first on .

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk May 6, 2026
उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा
भारत के करीब आए मोहम्मद मुइज्जू, चीन को लगा झटका; ऐसे पलट गया पूरा खेल…
Uttarakhand News- महिलाओं के संपत्ति अधिकार होंगे सुरक्षित, UCC से खत्म होगा भेदभाव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….
क्या किम जोंग उन ने दोस्त पुतिन की मदद के लिए यूक्रेन में भेजे सैनिक? क्रेमलिन ने दिया जवाब…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?