By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ऐसा लगा जैसी गोली मार दी… जब जेबों में फटने लगे पेजर, कैसे इजरायल ने दहलाया पूरा लेबनान…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > ऐसा लगा जैसी गोली मार दी… जब जेबों में फटने लगे पेजर, कैसे इजरायल ने दहलाया पूरा लेबनान…
World News

ऐसा लगा जैसी गोली मार दी… जब जेबों में फटने लगे पेजर, कैसे इजरायल ने दहलाया पूरा लेबनान…

News Desk
Last updated: September 18, 2024 10:47 am
News Desk Published September 18, 2024
Share
SHARE

आतंकियों और दुश्मनों से निपटने में इजरायल जितना इस्तेमाल सेना का करता है।

Contents
इजरायल ने कैसे कराया पेजरों में ब्लास्ट, क्या पता चलाकैसे डिवाइस में इजरायल ने कर दिया ‘खेल’हमले के बाद क्या बोला लेबनान

उतना ही प्रयोग तकनीक और खुफिया एजेंसी का भी रहता है। बीते करीब एक साल से इजरायल का संघर्ष हमास के साथ चल रहा है और लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह की ओर से भी हमले किए गए हैं।

इस बीच इजरायल ने हिजबुल्लाह पर चौंकाने वाला अटैक किया है। यह ऐसा अटैक था कि एक ही वक्त में पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह वालों के पास जो पेजर थे, उनमें जोरदार धमाका हुआ। इन विस्फोटों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 3 हजार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

इस अटैक ने लेबनान, हिजबुल्लाह ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इसके अलावा इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक बार फिर से दुनिया को अपने प्रभुत्व से अवगत कराया है। अब तक इजरायल की ओर से इन पेजर विस्फोटों पर कुछ कहा नहीं गया है।

पेजरों में धमाके मंगलवार की दोपहर को शुरू हुए। लेबनान की राजधानी बेरूत समेत कई शहरों में पेजर फटने लगे। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों की जेबों में रखे पेजर फटने लगे और धुआं उठता दिखा। यह विस्फोट ऐसे थे कि जैसे किसी ने गोली मारी हो या फिर पटाखा दागा गया हो।

एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दिखता है कि एक शख्स के ट्राउजर की जेब में विस्फोट होता है। उस समय वह एक दुकान पर खड़ा होता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पहले धमाके के बाद पूरे लेबनान में करीब एक घंटे तक विस्फोट होते रहे। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग अस्पतालों में पहुंचने लगे। इन सभी की एक ही शिकायत थी कि पेजर फटने से उनकी यह हालत हुई है। 9 लोग तो ऐसे थे, जिनकी पेजर ब्लास्ट में मौके पर ही मौत हो गई।

इजरायल ने कैसे कराया पेजरों में ब्लास्ट, क्या पता चला

अब तक विश्लेषक यह अनुमान ही लगा रहे हैं कि आखिर कैसे हिजबुल्लाह के पेजरों में अचानक से ब्लास्ट कराए गए। कुछ लोगों का कहना है कि इजरायली एजेंसी ने इन पेजरों को हैक कर लिया और इसके चलते बैटरीज को उस लेवल तक ले जाया गया कि वे ओवरहीट हो गईं और फिर डिवाइस ही फट गई।

वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि मैन्युफैक्चरिंग के दौरान ही खेल कर दिया गया। इसके तहत एक निश्चित मात्रा में इन पेजरों में विस्फोटक डाल दिया गया और फिर कोडेड मेसेज भेजकर सभी में एक साथ विस्फोट करा दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इन पेजरों में लगभग तीन ग्राम विस्फोटक डाला गया था।

कैसे डिवाइस में इजरायल ने कर दिया ‘खेल’

माना जा रहा है कि इजरायल ने यह जानकारी जुटा ली थी कि हिजबुल्लाह पेजर ऑर्डर कर रहा है। इसके बाद उसने उनकी मैन्युफैक्चरिंग में ही छेड़छाड़ करा दी। एक सैन्य जानकार के अनुसार ऐसी डिवाइसेज में भी 15 से 20 ग्राम तक विस्फोटक छिपाया जा सकता है।

इसे एक फर्जी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के भीतर रखा जा सकता है। इसके बाद डिवाइस पर एक कोडेड मेसेज भेजकर विस्फोट कराया जा सकता है। इस घटना ने पूरी दुनिया में चिंता पैदा कर दी है। मोबाइल, टीवी जैसे तमाम गैजेट्स को लेकर भी लोगों में चिंता हो सकती है।

हमले के बाद क्या बोला लेबनान

अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन लेबनान के पीएम और हिजबुल्लाह ने इजरायल पर आरोप लगाया है।

पीएम नजीब मिकाती ने कहा कि ऐसे धमाके लेबनान की संप्रभुता पर हमला हैं। वहीं हिजबुल्लाह ने कहा कि हम इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार मानते हैं और उसे खामियाजा भुगतना होगा।

बता दें कि हमास की तरह ही हिजबुल्लाह भी ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन है, जो लगातार इजरायल पर हमले कर रहा है। इसके चलते इजरायल को गाजा के अलावा लेबनान के मोर्चे पर भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

The post ऐसा लगा जैसी गोली मार दी… जब जेबों में फटने लगे पेजर, कैसे इजरायल ने दहलाया पूरा लेबनान… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

रूस ने यूक्रेन के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया 

News Desk News Desk December 29, 2024
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति
कमला हैरिस जीतीं अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट
Halloween Charms Jogue Grátis
Uttarakhand News: कुट्टू के आटे की बिक्री पर धामी सरकार की सख्ती, बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा आटा, जारी की गई नई गाइडलाइन, जान लें नए नियम नहीं तो…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?