By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बांग्लादेश की तिजोरी खाली, भारतीय कंपनियों का कर्ज चुकाने में फेल; मंडरा रहा आर्थिक संकट…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > बांग्लादेश की तिजोरी खाली, भारतीय कंपनियों का कर्ज चुकाने में फेल; मंडरा रहा आर्थिक संकट…
World News

बांग्लादेश की तिजोरी खाली, भारतीय कंपनियों का कर्ज चुकाने में फेल; मंडरा रहा आर्थिक संकट…

News Desk
Last updated: September 21, 2024 9:45 am
News Desk Published September 21, 2024
Share
SHARE

पाकिस्तान की ही तरह अब पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश का भी खजाना खाली हो रहा है।

ऐसा बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के ऊपर इस वक्त भारतीय बिजली कंपनियों का 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। इन कर्ज को चुकाने में अब बांग्लादेश को परेशानियों का सामना कर रहा है।

इसकी वजह है बांग्लादेश में विदेश मुद्रा भंडार की कमी बताई जा रही है। इस मुद्दे से जुड़े दस्तावेजों और मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

बांग्लादेश पिछले साल से महंगे ईंधन और वस्तुओं के आयात के कारण अपने बिलों का भुगतान करने में संघर्ष कर रहा है। इस स्थिति को यूक्रेन में 2022 में शुरू हुए युद्ध ने और भी बिगाड़ दिया है।

इसी बीच अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने से राजनीतिक उथल-पुथल ने भी हालात को और पेचीदा बना दिया है।

बांग्लादेश को अपने घटते विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से तुरंत 5 बिलियन डॉलर की मदद की दरकार है।

इस बीच, उसके केंद्रीय बैंक ने बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए प्रमुख ब्याज दरें भी बढ़ा दी हैं। पिछले साल बांग्लादेश ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमसी) से 4.7 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज की भी मांग की थी।

डॉन की रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश पावर डेवेलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि भुगतान चुकाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन डॉलर संकट ने इस प्रक्रिया को बहुत जटिल बना दिया है।

भारतीय बिजली कंपनियों में से सबसे ज्यादा 800 मिलियन डॉलर का बकाया अडानी पावर को चुकाना है। हालांकि, अडानी पावर ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पीटीसी इंडिया और SEIL एनर्जी इंडिया लिमिटेड ने बकाया राशि की वसूली के लिए बीपीडीबी को लिखित अनुरोध भेजा है। दस्तावेजों के मुताबिक, पीटीसी इंडिया को लगभग 80 मिलियन डॉलर और SEIL को 190 मिलियन डॉलर की रकम चुकानी है।

पीटीसी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 2013 से बीपीडीबी को बिजली की आपूर्ति के साथ उनका लंबा संबंध रहा है और मौजूदा अनुबंध के तहत 2022 से बिजली की आपूर्ति हो रही है। वहीं, SEIL ने बांग्लादेश के अधिकारियों को बकाए की असहनीय स्थिति से अवगत कराया है।

बांग्लादेश, जो अपनी 20% बिजली भारत से आयात करता है, पिछले आठ से नौ महीने से बिजली का भुगतान नहीं कर पाया है।

SEIL को 2018 में 15 साल के अनुबंध के तहत बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने का ठेका मिला था। SEIL ने एक बयान में कहा कि वे बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति जारी रख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि संबंधित अधिकारी अपने अनुबंधीय शर्तों का पालन करेंगे और भुगतान में तेजी लाएंगे, ताकि बिजली आपूर्ति बनी रह सके।

दस्तावेजों के अनुसार, SEIL और पीटीसी इंडिया के पास बांग्लादेश के साथ अपने बिजली अनुबंधों के संबंध में 34.1 मिलियन डॉलर और 30.7 मिलियन डॉलर की बैंक गारंटी है।

बांग्लादेश की रुपाली बैंक अब लगभग 270 मिलियन डॉलर की रकम का भुगतान करने के लिए डॉलर की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है, ताकि भारतीय कंपनियां उनकी बैंक गारंटी कैश न करें।

रुपाली बैंक और बीपीडीबी ने मिलकर बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक से अमेरिकी डॉलर प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि विदेशी मुद्रा में बिजली के बिलों का भुगतान किया जा सके।

The post बांग्लादेश की तिजोरी खाली, भारतीय कंपनियों का कर्ज चुकाने में फेल; मंडरा रहा आर्थिक संकट… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

बांग्लादेश में इस्कॉन पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, ढाका हाईकोर्ट का इनकार, विरोध प्रदर्शन जारी!

News Desk News Desk November 28, 2024
भारत नहीं चाहता गैस आपूर्ति के लिए पाकिस्तान पर निर्भर रहना
मोदी के किए अच्छे कामों को खराब कर रही हैं कंगना रनौत, बयानों पर बुरी तरह भड़की भाजपा…
अवैध मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई: 15 दिनों में 80 से ज्यादा अवैध मदरसें सील, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, BJP ने दिया जवाब…
Uttarakhand News: कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए CM धामी, बोले- जनता की सुविधा सरकार की पहली प्राथमिकता…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?