By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: श्रीनगर में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, 9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > श्रीनगर में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, 9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
NewsUttarakhand

श्रीनगर में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, 9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 1, 2026 9:01 am
Khabar 360 India Desk Published November 1, 2026
Share
SHARE

करीब नौ साल बाद शहर में शुरू हुई सिटी बस सेवा, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि और पर्यावरण मित्रों को बांटी हेल्थ एवं हाइजीन किट

Contents
महिला समूहों और पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानितशहर को मिलेंगी बेहतर नागरिक सुविधाएंरेल और सड़क कनेक्टिविटी से बढ़ेंगे विकास के अवसरसरदार पटेल के योगदान को किया यादबच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, जाना हालचाल

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शनिवार को श्रीनगर पहुंचने पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रीयंत्र टापू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सड़कों पर उमड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 9.13 करोड़ रुपये की नौ योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उन्होंने शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बस में नगर के पार्षद भी मौजूद रहे। उन्होंने श्रीनगर में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर जनसुविधाएं मिलेंगी।

महिला समूहों और पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ पहल के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। उन्होंने समूहों की महिलाओं को 2 लाख 1 हजार 530 रुपये का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही 51 पर्यावरण मित्र महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार महिलाओं की आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

शहर को मिलेंगी बेहतर नागरिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण सुविधा, स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका (रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क), सड़क एवं नाली निर्माण, लक्ष्मीनारायण पार्क और विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। ईवी चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत से इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी।

रेल और सड़क कनेक्टिविटी से बढ़ेंगे विकास के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए मिलकर काम कर रही हैं। चारधाम को ऑल वेदर रोड से जोड़ने का कार्य किया गया है, जिसका लाभ श्रीनगर सहित पूरे क्षेत्र को मिल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस रेल मार्ग पर श्रीनगर में भी स्टेशन प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले में भी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। चारधाम यात्रा में हो रही वृद्धि का लाभ स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों को मिल रहा है। सरकार प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरदार पटेल के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, जाना हालचाल

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति आत्मीय व्यवहार भी चर्चा का विषय रहा। कॉलेज गेट के पास विद्यार्थियों को देखकर मुख्यमंत्री अपने वाहन से नीचे उतरकर उनके बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, भरत चौधरी, महापौर आरती भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

चारधाम हेली सेवाओं पर DGCA की नई सख्ती, अब दो पायलटों के बिना नहीं उड़ेंगे हेलीकॉप्टर

देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

उत्तराखंड कौथिक-2026 में सीएम धामी ने किया लोक संस्कृति के संरक्षण का आह्वान

उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण

गिरधारी साहू की तलाश में नेपाल तक पहुंची जांच, करीबी सतेंद्र राठौर की तलाश में एसआईटी की दबिश

TAGGED:development projects worth Rs 9.13 crore unveiledHuge crowds turn out to welcome CM Dhami in Srinagar;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

केरल में घटती आबादी बनी चिंता का विषय, तेजी से आ रही गिरावट

News Desk News Desk January 17, 2025
हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का सीएम ने किया लोकार्पण
व्लादिमीर पुतिन आपको खा जाएंगे; तीखी बहस में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या-क्या सुनाया…
महिलाओं को संपत्ति का अधिकार, बोहराओं की भी बात; वक्फ बोर्ड विधेयक में क्या-क्या…
स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?