By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: आप लोगों पर शर्म आती है; जंग के बीच फ्रांस पर क्यों भड़का इजरायल, हथियारों को लेकर खूब सुनाया…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > आप लोगों पर शर्म आती है; जंग के बीच फ्रांस पर क्यों भड़का इजरायल, हथियारों को लेकर खूब सुनाया…
News

आप लोगों पर शर्म आती है; जंग के बीच फ्रांस पर क्यों भड़का इजरायल, हथियारों को लेकर खूब सुनाया…

News Desk
Last updated: October 7, 2024 11:48 am
News Desk Published October 7, 2024
Share
SHARE

इजरायल पर हमास के हमले की आज बरसी है। बीते साल 7 अक्टूबर को ही हमास ने अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 250 को अगवा कर लिया गया था।

एक साल बाद भी यह जंग न सिर्फ जारी है बल्कि इसने विस्तार ले लिया है। अब लेबनान से भी इजरायल जंग लड़ रहा है और वहां सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह पर हमले किए हैं।

ही नहीं हिजबुल्लाह भी रुक-रुककर इजरायल पर मिसाइलों से अटैक कर रहा है। यहां तक कि गाजा को तो इजरायल ने एक साल में मलबे में तब्दील कर दिया है और हमास को बड़ी चोट पहुंचाई है।

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल को हथियारों की सप्लाई पर रोक लगा दी है। इस पर इजरायल बुरी तरह भड़क गया है और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सीधे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो पर ही हमला बोल दिया और उनसे अपना विरोध जताया।

फ्रांस की ओर से कुछ हथियार इजरायल को दिए जाते रहे हैं, लेकिन हाल में उसने अमेरिका से कहा था कि वह नेतन्याहू पर दबाव बनाए कि सीजफायर कर लिया जाए। वहीं इजरायल ने 21 दिनों के सीजफायर के प्लान को खारिज कर दिया है।

यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में भी नेतन्याहू ने इससे इनकार किया है और कहा कि हम हिजबुल्लाह को खत्म करने तक नहीं रुकेंगे।

वहीं बीते शनिवार को मैक्रों ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारी प्राथमिकता है कि युद्ध को रोका जाए और राजनीतिक समाधान निकाला जाए।

इसलिए हम गाजा में जंग को रोकने के लिए हथियार सप्लाई बंद करेंगे। उनका यह भी कहना था कि अब लेबनान को दूसरा गाजा नहीं बनने दिया जा सकता।

यही बात मैक्रों के दफ्तर से रविवार को भी कही गई। वहीं बेंजामिन नेतन्याहू उनसे खफा हैं और जवाब देते हुए कहा कि फ्रांस का यह कदम सीधे तौर पर हमारे दुश्मनों को मजबूत करने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘इजरायल तो ईरान की बर्बर ताकतों से लड़ रहा है। सभी सभ्य देशों को इजरायल के साथ आना चाहिए। फिर भी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और कुछ अन्य पश्चिमी नेता इजरायल को हथियार सप्लाई रोकने की बात कर रहे हैं। इन लोगों पर शर्म आती है।’

दरअसल मैक्रों ने यह भी कहा था कि वह एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बुलाना चाहते हैं, जिसमें लेबनान को मदद करने पर बात की जाएगी।

वहीं इजरायल का कहना है कि हमारी लेबनान से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन हिजबुल्लाह को खत्म करना हमारा लक्ष्य है।

The post आप लोगों पर शर्म आती है; जंग के बीच फ्रांस पर क्यों भड़का इजरायल, हथियारों को लेकर खूब सुनाया… appeared first on .

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

टिहरी लेक फेस्टिवल – होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk March 1, 2026
पड़ोस में पनपने लगेंगे दुश्मन? शेख हसीना के जाने से भारत की बढ़ी टेंशन, उठे 5 बड़े सवाल
Uttarakhand News- मुख्यमंत्री धामी का तोहफा: उत्तराखंड के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी…
21 के हुए तो अमेरिका ने निकाल दिए जाएंगे, हजारों भारतीयों पर लटकी डिपोर्टेशन की तलवार; लाखों लोग शामिल…
मुख्यमंत्री ने NGRMP के लिए 9 करोड़ स्वीकृत, हिमालय बचाना प्राथमिकता

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?