By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: तंबाकू मुक्त भारत : जेआरसी ने तंबाकू से हानियों बारे जागरूक किया
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > तंबाकू मुक्त भारत : जेआरसी ने तंबाकू से हानियों बारे जागरूक किया
Uttarakhand

तंबाकू मुक्त भारत : जेआरसी ने तंबाकू से हानियों बारे जागरूक किया

News Desk
Last updated: October 25, 2024 4:41 pm
News Desk Published October 25, 2024
Share
SHARE

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा के मार्गनिर्देशन में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से तंबाकू मुक्त भारत अभियान चलाया गया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने देश के युवाओं में बढ़ती हुई तंबाकू की लत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय व्यापक सर्वेक्षण के अनुसार देश में छह करोड़ से अधिक लोग तंबाकू पदार्थों का प्रयोग करते हैं जिनमें से अधिकतर लोग 10 से 17 वर्ष की आयु के हैं। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि देश भर में 500 से अधिक ऐसे स्वयंसेवी संगठन हैं जो तंबाकू और संबंधित पदार्थों की खपत में कमी लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए इन्हें राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस समस्या की चिंता सामाजिक संकट के रूप में करनी होगी। हम जानते हैं कि एक बच्चा जब इस बुराई में फंसता है तो हम सभी उस बच्चे को दोषी मानते हैं। जबकि सच यह है कि तंबाकू बुरा है। बच्चा बुरा नहीं है, तंबाकू की लत बुरी है। हम आदत को बुरा मानें, तंबाकू को बुरा मानें और उससे दूर रखने के रास्ते खोजें। अगर हम बच्चे को दुत्कार देंगे, तो वो और अधिक तंबाकू का प्रयोग करने लग जाएगा। ये अपने आप में एक मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और चिकित्सकीय समस्या है। और उसको हमें मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और चिकित्सकीय समस्या के रूप में ही देखना पड़ेगा। तंबाकू का नशा एवं अन्य कोई भी नशा व्यक्ति को अंधेरी गली में ले जाता है विनाश के मोड़ पर लाकर खड़ा कर देता है और उसके बाद उस व्यक्ति की जिंदगी में बर्बादी के अतिरिक्त और कुछ नहीं बचता। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि युवाओं को तंबाकू के विरुद्ध जागरुक करने में मीडिया की अहम भूमिका है तथा मीडिया अपना रोल बखूबी निभा रहा है। आज मीडिया को युवाओं का सही मार्ग दर्शक बनकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि जब जीवन में निराशा आ जाती है, विफलता आ जाती है, जीवन में जब कोई रास्ता नहीं सूझता, तब व्यक्ति नशे की लत में पड़ जाता है। जिसके जीवन में कोई ध्येय नहीं है, लक्ष्य नहीं है, इरादे नहीं हैं, वहां पर ड्रग्स का प्रवेश करना सरल हो जाता है। ड्रग्स से अगर बचना है और अपने बच्चे को बचाना है, तो उनको ध्येयवादी बनाइये, कुछ करने के इरादे वाला बनाइये, सपने देखने वाला बनाइये। आप देखिये, फिर उनका बाकी चीजों की तरफ मन नहीं लगेगा। इसलिए स्वामी विवेकानंद के शब्द कि – एक विचार को ले लो, उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो। उस विचार को जीवन में उतार लो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के प्रत्येक हिस्से को उस विचार से भर दो और अन्य सभी विचार छोड़ दो। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने तंबाकू मुक्त अभियान के आयोजन के लिए मोनिका सेठी, सुशीला बेनीवाल, गीता सहित सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

तुर्किये ने आतंकी हमले के प्रतिशोध में दो इस्लामिक देशों पर बमबारी की, इन पर है संदेह…

News Desk News Desk October 24, 2024
‘अत्याचार के खिलाफ उठने लगी आवाज’: बांग्लादेशी हिन्दुओं के लिए कनाडा में विरोध प्रदर्शन शुरू, भारत की सीमा पर इकट्ठा हुए पीड़ितों को लगातार समझा रही BSF
आरोपी को आईसीयू में भर्ती के दौरान हथकड़ी…..सातवें आसमान पर सुप्रीम कोर्ट का पारा 
जस्टिन ट्रूडो की ट्रंप को धमकी, टैरिफ लगाकर दिखाए हम भी प्रतिक्रिया के लिए तैयार
भारत के चीफ़ जस्टिस ने हरियाणा की जेलों के अंदर स्किल डेवलपमेंट और पॉलिटेक्निक कोर्स का किया उद्घाटन

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?