By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: लेबनान पर अब जमीनी हमले की तैयारी कर रहा इजराइल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > लेबनान पर अब जमीनी हमले की तैयारी कर रहा इजराइल
News

लेबनान पर अब जमीनी हमले की तैयारी कर रहा इजराइल

News Desk
Last updated: September 27, 2024 10:30 am
News Desk Published September 27, 2024
Share
SHARE

यरुशलम/बेरूत। लेबनान में हवाई हमले के बाद अब इजराइल जमीनी लड़ाई की तैयारी में जुट गया है। इजराइल के मिलिट्री चीफ हर्जई हालेवी ने कहा कि लेबनान में उनके हवाई हमलों का मकसद हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना और जमीनी घुसपैठ का रास्ता तलाशना है।
हालेवी ने कहा कि इजराइली सेना, हिजबुल्लाह के इलाके में घुसेगी और उनकी सैन्य चौकियों को बर्बाद करेगी। तब उन्हें पता चलेगा कि इजराइली सेना का सामना करने का क्या मतलब होता है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह के हमलों के कारण इजराइल के उत्तरी इलाकों में रहने हजारों लोग घर छोडक़र दक्षिणी इलाके में चले गए थे। अब वे अपने घर लौट पाएंगे। इस बीच, अमेरिका और फ्रांस ने इजराइल-लेबनान जंग को कुछ समय तक रोकने के लिए बुधवार को 21 दिन के सीजफायर की मांग की। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत कई यूरोपीय देशों ने सीजफायर की मांग का समर्थन किया। बैठक में फ्रांस ने कहा कि लेबनान में हो रही जंग को रोकना जरूरी है, वर्ना इससे मिडिल ईस्ट में जंग और बढ़ सकती है। कूटनीति से इसे रोका जा सकता है।
 लोगों की सुरक्षा के लिए सीजफायर जरूरी
इजराइल-लेबनान के बीच सीजफायर को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इसका वक्त आ गया है। लोगों के सुरक्षित घर लौटने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने सीजफायर के लिए इजराइल और लेबनान सरकार का समर्थन मांगा। हालांकि, अब तक हिजबुल्लाह, लेबनान या फिर इजराइल ने सीजफायर पर कोई जवाब नहीं दिया है। अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच अगर जंग रुकती है तो गाजा में चल रही लड़ाई पर भी इसका असर पड़ेगा। गाजा में करीब एक साल से लड़ाई चल रही है। बाइडेन पर मिडिल ईस्ट में जंग को रोकने का बहुत दबाव है। वे अब सिर्फ 116 दिन तक ही राष्ट्रपति पद पर हैं। बाइडेन काफी समय से बातचीत के जरिए जंग को रोकने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक असफल रहे हैं। अगर उनकी कोशिश सफल होती है तो इससे उनकी इमेज बेहतर होगी।
18 सालों में सबसे बड़ी जंग छिड़ी
पिछले हफ्ते इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 2006 के बाद सबसे भयानक लड़ाई छिड़ गई थी। 17 सितंबर को लेबनान पर पेजर अटैक हुआ था। इसके ठीक एक दिन बाद पेजर और वॉकी-टॉकी में भी विस्फोट हुए थे। हिजबुल्लाह और लेबनान ने इजराइल को इन हमलों का जिम्मेदार माना था। इजराइल बीते 7 दिनों लेबनान में मिसाइल हमले कर रहा है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली मिसाइल हमलों की वजह से लेबनान में 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोडक़र जाना पड़ा है। इजराइल ने लेबनान में चलाए जा रहे ऑपरेशन को नॉर्दर्न एरोज नाम दिया है। इजराइली डिफेंस फोर्स ने 23 सितंबर को लेबनान पर सबसे बड़ा हमला किया था। आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की थी। इनमें 10 हजार रॉकेट बर्बाद करने का दावा किया गया। इस हमले में 569 लोगों की मौत हुई।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

एक बार किया विस्फोट, दशकों तक लेता रहेगा जान; इजरायल के बम विस्फोटों से क्यों फैली दहशत?…

News Desk News Desk October 10, 2024
प्रमोशन की चाह रखने वाले सभी कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी, पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट…
राज्य स्त्री शक्ति सम्मान समारोह: CM धामी ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार व 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित….
सोमनाथ मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने 9 धार्मिक स्ट्रक्चर हटाए, 150 लोग हिरासत में 
इजरायली हमले में ईरान की मिसाइल फैक्ट्रियां नष्ट हो गईं, और सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही की गंभीरता साफ नजर आ रही है…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?