By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: केदारनाथ : रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेबकतरा गैंग गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > केदारनाथ : रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेबकतरा गैंग गिरफ्तार
crimeUttarakhand

केदारनाथ : रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेबकतरा गैंग गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: April 26, 2026 8:43 am
Khabar 360 India Desk Published April 26, 2026
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग:

चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को एक अहम सफलता मिली है. केदारनाथ धाम के घोड़ापड़ाव क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से यात्रियों के चोरी किए गए पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है|

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर लगातार सघन चेकिंग और गश्त की जा रही है. इसी क्रम में केदारनाथ चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी अपनी टीम के साथ घोड़ापड़ाव क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के बीच खड़े होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को दबोच लिया. पूछताछ में उनकी पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है.अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से विभिन्न यात्रियों के आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, गुजरात निवासी यात्रियों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं वोटर आईडी, चोरी किए गए पर्स व हैंडबैग, कुल ₹5,450 नकद तथा लुधियाना से ऋषिकेश का एक रेलवे टिकट बरामद हुआ|

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं. ये लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों और दर्शन की कतारों में यात्रियों के पीछे खड़े होकर मौका पाते ही उनके बैग या जेब से कीमती सामान चोरी कर लेते थे. गिरोह का एक सदस्य सन्नी कुमार, जिसका हाथ टूटा हुआ है, स्वयं को असहाय दिखाकर शक से बचता था, जबकि अन्य सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और सामान लेकर तुरंत मौके से फरार हो जाते थे. दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 112 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके

यात्रा पर डीएम की पैनी नजर: यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत पर जिलाधिकारी की पैनी नजर है, केदारनाथ धाम यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है. इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं का लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और व्यवस्थाएं हर स्तर पर सुचारू बनी रहें|

You Might Also Like

BKTC में स्थायी CEO की नियुक्ति, सोहन सिंह को जिम्मेदारी

हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर CM धामी से अहम बैठक

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से CM ने लिया संदेश

विजन 2047 पर IIT रुड़की का रोडमैप, 61 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

चारधाम यात्रा शुरू, केदारनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

TAGGED:Kedarnath: Major action by Rudraprayag Policepickpocket gang arrested
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर में की तोड़फोड़

News Desk News Desk July 23, 2024
चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…
तूफान से मरने वालों की संख्या हुई 59, बाढ़ के पानी में बही बस
शेख हसीना पर अब तक 31 केस दर्ज
भारतीय फिल्मों की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा-‘हम रूस में निर्माताओं को…..

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?