By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: लेबनान में इजरायल के हवाई हमले में 12 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, भारी तबाही
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > लेबनान में इजरायल के हवाई हमले में 12 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, भारी तबाही
World News

लेबनान में इजरायल के हवाई हमले में 12 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत, भारी तबाही

News Desk
Last updated: November 16, 2024 12:47 pm
News Desk Published November 16, 2024
Share
SHARE

इजरायल की ओर से लेबनान में स्वास्थ्य आपातकालीन सुविधा केंद्र पर हवाई हमले में 12 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई। हमले के वक्त 20 स्वास्थ्यकर्मी यहां मौजूद थे। इजरायली सेना की ओर से अबतक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले को बर्बर कार्रवाई बताया और कहा कि लेबनान के सिविल डिफेंस फोर्स का हिजबुल्ला से कोई संबंध नहीं है। इससे पहले, इजरायल ने सीरिया में दमिश्क और कुदसाया पर हवाई हमले किए, जिसमें 15 लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए।

कमांड सेंटरों को निशाना बनाया
दमिश्क के माजेह में मिसाइल हमले में पांच मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गया। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इस्लामिक जिहाद आतंकी समूह के बुनियादी ढांचे और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले को बर्बर कार्रवाई बताया और कहा कि लेबनान के सिविल डिफेंस फोर्स का हिजबुल्ला से कोई संबंध नहीं है।

ये हवाई हमले ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी की सीरिया की राजधानी में ईरानी दूतावास में फलस्तीनी गुटों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक से कुछ समय पहले हुए।
हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायली वायु सेना ने गुरुवार रात बेरूत में हिजबुल्ला के हथियार गोदामों पर हमला बोला। जिन ढांचों पर हमला किया गया वे सभी नागरिक क्षेत्र के मध्य में स्थित थे।

इजरायली सैन्य अड्डे पर हमले का दावा
हिजबुल्ला ने दावा किया कि उसने तेल अवीव में तेल हैम सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। यह लेबनान सीमा से 120 किलोमीटर दूर स्थित है। दावा है कि यह बेस इजरायली सेना के सैन्य खुफिया प्रभाग का है।

ईरानी सैन्य कमांडर ने कहा, इजरायली हमले का करारा जवाब देंगे
ईरानी सेना के मुख्य कमांडर अब्दोलरहीम मौसवी ने कहा कि हालिया इजरायली हमले का करारा जवाब देंगे। उन्होंने हमले में मारे गए वायु सेना के एक सदस्य के परिवार से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। हम प्रतिक्रिया का समय और तरीका निर्धारित करेंगे और जब आवश्यक होगा, झिझक नहीं करेंगे।

उम्मीद है कि लेबनान में हालात जल्द सुधरेंगे
वहीं, इजरायल और हिजबुल्ला के बीच चल रहे युद्ध पर लेबनानी नेताओं के साथ शुक्रवार को बातचीत के बाद शीर्ष ईरानी अधिकारी अली लारिजानी ने कहा कि युद्ध विराम को लेकर लेबनानी सरकार की ओर से लिए गए किसी भी निर्णय का वह समर्थन करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि लेबनान में हालात जल्द सुधरेंगे।

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

टैल्क से कैंसर की आशंका के चलते कॉस्मेटिक उत्पादों पर सख्त नियम

News Desk News Desk December 27, 2024
डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान
भारत का पाकिस्तान पर एक और सख्त एक्शन, आयात-निर्यात कर दिया बंद
Uttarakhand News: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार नहर में गिरने से चार की मौत, तीन घायल, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि…
संभल विवाद: जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?