By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: यूक्रेन के अस्तित्व पर संकट! पुतिन के इरादों से बढ़ी तनाव की स्थिति; क्या ट्रंप जेंलेस्की की मदद के लिए आएंगे?…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > यूक्रेन के अस्तित्व पर संकट! पुतिन के इरादों से बढ़ी तनाव की स्थिति; क्या ट्रंप जेंलेस्की की मदद के लिए आएंगे?…
News

यूक्रेन के अस्तित्व पर संकट! पुतिन के इरादों से बढ़ी तनाव की स्थिति; क्या ट्रंप जेंलेस्की की मदद के लिए आएंगे?…

News Desk
Last updated: November 28, 2024 10:13 am
News Desk Published November 28, 2024
Share
SHARE

24 फरवरी 2022 से शुरू हुई रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 1000 से ज्यादा दिन हो गए हैं।

Contents
ट्रंप की ताजपोशी से पहले क्यों घबराया यूक्रेनरूसी गोलीमारी में मारे जा रहे आम यूक्रेनी

इतने लंबे अंतराल से चल रहा यह युद्ध नवंबर महीने से भयंकर रूप ले चुका है। रूस ने यूक्रेन के उत्तर पूर्वी खारकीव क्षेत्र के एक गांव पर अपना कब्जा कर लिया है।

रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के पूर्व विदेश मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि व्लादिमीर पुतिन अपना मन बना चुके हैं और वह किसी की नहीं सुनेंगे।

उन्होंने यह बयान डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी से पहले दिया है।

रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन दो बार अमेरिकी निर्मित मिसाइलों से उस पर हमला कर चुका है। जवाब में रूस ने भी कई ड्रोन और परमाणु युद्ध में इस्तेमाल होने वाली मिसाइलों से यूक्रेनी शहरों को दहलाया है।

इस बीच यूक्रेन के पूर्व विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने चेतावनी दी कि डोनाल्ड ट्रंप अगर आगामी दिनों में यूक्रेन और रूस के बीच कोई शांति समझौता लाते भी हैं तो भी पुतिन नहीं मानने वाले, क्योंकि रूसी राष्ट्रपति ने अपना मन बना लिया है और वो यूक्रेन को बुरी तरह कुचलने पर आमादा हैं। कुलेबा ने सितंबर में विदेश मंत्री पद छोड़ दिया था।

ट्रंप की ताजपोशी से पहले क्यों घबराया यूक्रेन

कुलेबा ने आशंका भी जताई कि अगर ट्रंप मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विपरीत यूक्रेन को सैन्य हथियारों की मदद करना बंद देते हैं तो यूक्रेन का क्या होगा? इससे यूक्रेन को रूस का प्रकोप सहना होगा और यह न सिर्फ सरकार बल्कि आम यूक्रेनियों के लिए भी प्राणघातक समान है।

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि पुतिन को अब भी लगता है कि वो यूक्रेन राष्ट्र का दर्जा खत्म कर सकते हैं। वो दुनिया खासकर पश्चिम को यह दिखाना चाहते हैं कि वे सब मिलकर भी यूक्रेन की रक्षा करने में असमर्थ हैं।

रूसी गोलीमारी में मारे जा रहे आम यूक्रेनी

इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के सुमी शहर में रूसी गोलाबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई है।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने रात में यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिससे टेरनोपिल में ग्रिड को नुकसान पहुंचा और क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

साथ ही कीव क्षेत्र में आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा। रात भर में इस्तेमाल किए गए 188 ड्रोनों में से यूक्रेन ने 76 को मार गिराया तथा 96 का पता नहीं चल सका।

The post यूक्रेन के अस्तित्व पर संकट! पुतिन के इरादों से बढ़ी तनाव की स्थिति; क्या ट्रंप जेंलेस्की की मदद के लिए आएंगे?… appeared first on .

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

राज्य स्त्री शक्ति सम्मान समारोह: CM धामी ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार व 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित….

News Desk News Desk September 4, 2025
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा – खाने में थूकने या पेशाब करने जैसे मामलों पर  चुप्पी तोड़ें
मणिपुर में उपद्रवियों का ‘तांडव’; दुर्गा और शिव मंदिर में लगाई आग
अमेरिका की चेतावनी को दरकिनार कर भड़का ईरान बोला- इजरायल को नहीं छोडेंगे
ट्रंप ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को लेकर उठाए अहम सवाल

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?